शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
बिजनौर

Bijnor News:हिंदू-मुस्लिम एकता और सामाजिक न्याय पर एकजुट होकर कार्य करें – Work Together For Hindu-muslim Unity And Social Justice

November 13, 2026


नजीबाबाद। अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र चौधरी ने कहा कि हिंदू-मुस्लिम एकता और सामाजिक न्याय पर एकजुट होकर कार्य करें और पार्टी की नीति को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें।

गांव जफराबाद में आयोजित बैठक में शैलेंद्र चौधरी ने कहा कि अपना दल (एस) सभी वर्गों और समुदायों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखता है। पार्टी की विचारधारा सामाजिक न्याय, समान अधिकार और सर्वसमाज के सम्मान पर आधारित है। उन्होंने कहा कि हिंदू-मुस्लिम एकता और आपसी भाईचारा समाज की असली ताकत है। धर्म और जाति से ऊपर उठकर प्रत्येक व्यक्ति को न्याय, सम्मान और समान अवसर मिलना चाहिए। समाज को बांटने के बजाय जोड़ने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य जनता की समस्याओं को सुनना और सांविधानिक तरीके से न्याय की लड़ाई में सहयोग करना है। इस अवसर पर डॉ. देवेंद्र ठाकुर, नफीस अहमद, शकील अहमद, कबीर अहमद आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X