शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Banda News:सोशल ऑडिट में उठा मजदूरी भुगतान का मुद्दा – Issue Of Wage Payments Raised During Social Audit
बांदा

Banda News:सोशल ऑडिट में उठा मजदूरी भुगतान का मुद्दा – Issue Of Wage Payments Raised During Social Audit

November 13, 2026


Issue of wage payments raised during social audit

फोटो-1-मनरेगा मजदूर व मेट आदि से बात करते सोशल ऑडिट टीम के सदस्य। स्रोत: ग्रामीण

बांदा। लुकतरा ग्राम पंचायत में शुक्रवार को वित्तीय वर्ष 2025-26 के विकास कार्यों का सोशल ऑडिट किया गया। इस दौरान ग्राम सभा की बैठक में ग्रामीणों और मजदूरों ने मेड़बंदी, पौधरोपण कार्यों में मजदूरी भुगतान और कार्यस्थल पर जरूरी सुविधाएं न होने का मुद्दा उठाया।

सोशल ऑडिट टीम ने ग्रामीणों, महिला-पुरुष मेट और मजदूरों से बातचीत कर विकास कार्यों की जानकारी ली। गांव के बरातघर के जीर्णोद्धार पर भी चर्चा हुई। ग्रामीणों ने बताया कि महिला मेट सहित 10 से 15 मजदूरों की मजदूरी अभी तक उनके बैंक खातों में नहीं पहुंची है।

ग्राम प्रधान (प्रशासक) सीताराम यादव, ग्राम रोजगार सेवक सुनील कुमार, सोशल ऑडिट टीम के कमल मिश्रा, गुलाब सिंह कुशवाहा, चंद्रलेखा और अनुराग विक्रम सिंह मौजूद रहे। महिला मेठ रीमा, सुखरानी, कुंती, सविता, सुधा सहित जुगलकिशोर, रतीराम, कल्ली, दिलीप, अवधलाल, प्रेमप्रकाश, रामकुमार आदि शामिल हुए। (संवाद)

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X