शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
फरीदाबाद

Faridabad News:मुझसे बहुत बड़ी गलती हो गई, मैं कहीं जा रहा हूं – I Have Made A Very Big Mistake; I Am Going Away

November 14, 2026


मामा के कार्यालय से घर लौटने के बाद युवक लापता

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। लॉ की प्रैक्टिस कर रहा 21 वर्षीय युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। मूलरूप से मोदीनगर का रहने वाला युवक करीब चार माह से फरीदाबाद में अपने ताऊ के पास रह रहा था। घर से जाने के बाद उसने अपने पिता को व्हाट्सएप पर संदेश भेजा कि मुझसे बहुत बड़ी गलती हो गई है, इसलिए कहीं जा रहा हूं। ताऊ की शिकायत पर थाना खेड़ीपुल में 12 नवंबर को प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस को दी शिकायत में ताऊ ने बताया कि युवक 12 नवंबर को एनआईटी-एक स्थित अपने मामा के कार्यालय से सेक्टर-86 में उनके घर आया था। शाम करीब सात बजे घर पहुंचने के बाद वह अपनी मर्जी से कहीं चला गया। कुछ समय बाद उसने अपने पिता को मोबाइल से व्हाट्सएप संदेश भेजा। इसमें उसने लिखा कि उससे बहुत बड़ी गलती हो गई है और वह कहीं जा रहा है। इसके बाद से उसका पता नहीं चल पाया। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि युवक के घर से जाने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। उसकी लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X