बदायूं:घर में घुसकर बुआ-भतीजी से छेड़खानी, बचाने पहुंचे मोहल्ले के लोगों को पीटा, चार आरोपियों पर रिपोर्ट – Accused Entered The House And Molested Aunt And Niece In Budaun
November 14, 2026
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
बदायूं के दातागंज में चार युवकों ने एक व्यापारी के घर में घुसकर बुआ-भतीजी के साथ छेड़खानी की। दोनों के शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग पहुंचे तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। इससे उन्हें चोटें आईं। आरोप है कि आरोपियों ने पीड़िताओं के परिजनों से भी मारपीट की। बाद में आरोपी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
शवों के पास रोती-बिलखती हिना – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी विस्तार बदायूं के बिनावर थाना क्षेत्र के गांव कान्हा नगला में शनिवार सुबह दोहरे हत्याकांड से हड़कंप मच गया। 47 वर्षीय नियाज बानो और उसके सात वर्षीय धेवते आफाक की हत्या कर दी गई। दोनों के शव घर के अंदर बिस्तर पर पड़े मिले। […]
बदायूं/सिलहरी। घरों के आंगन तिरपाल से ढके हैं। स्कूलों में बच्चों को कमरों के गेट बंद करके पढ़ाया जा रहा है। वॉशरूम जाने तक के लिए डंडाधारी कर्मचारी पहरा दे रहे हैं। यह किसी आपदा से बचाव की तैयारी नहीं, बल्कि दहेमी गांव में एक हमलावर बंदर के आतंक से बचने की कोशिश है। पिछले […]