शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
सहारनपुर

Saharanpur News:नकली सिक्के बनाने मेंे दो की जमानत अर्जी खारिज – Bail Pleas Of Two Individuals Accused Of Making Counterfeit Coins Rejected

November 14, 2026


सहारनपुर। 20-20 रुपये के नकली सिक्के बनाने के दो आरोपियों की जमानत अर्जी अपर सत्र न्यायाधीश की अदालत ने खारिज कर दी। आरोपी अनुराग पाल उर्फ लंकेश और कुलदीप ने अदालत में याचिका दाखिल की थी।

थाना सदर बाजार पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दी गई तहरीर में बताया कि 12 सितंबर 2026 को टीम के साथ श्रीराम चौक के पास चेकिंग करते हुए पहुंचे। मुखबिर की सूचना पर बाजार में 20-20 रुपये के नकली सिक्के चलाने वालों को पकड़ने के लिए शेर की मूर्ति से जुबली पार्क वाले रास्ते पर गए। मुखबिर ने एक कार की ओर इशारा किया।

पुलिस टीम ने घेरकर गाड़ी में बैठे हुए तीन व्यक्तियों को पकड़ लिया। ड्राइवर की सीट पर बैठे ने व्यक्ति ने अपना नाम उपकार लूथरा उर्फ अभय प्रताप सिंह निवासी पंजाब बताया। आरोपी के पास से पुलिस ने करीब 53 हजार रुपये मूल्य के 20-20 रुपये के सिक्के बरामद किए। दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम हिमांशु उर्फ गुल्लू निवासी तीतरों बताया। तीसरे व्यक्ति ने अपना नाम कुलदीप निवासी आवास विकास बताया।

पुलिस ने दोनों के पास से भी सिक्के बरामद किए। तीनों आरोपियों से बरामद कुल सिक्कों की कीमत 12,800 रुपये बतायी। इसके अलावा पुलिस ने लोहे की डाई आदि भी बरामद की। पूछताछ के बाद पुलिस ने अनुराग पाल और कुलदीप को पकड़ा।

आरोपियों ने अदालत में जमानत अर्जी दाखिल की। बताया कि उन्हें अन्य आरोपियों के बयान के आधार पर पकड़ा है। घटना का कोई स्वतंत्र गवाह नहीं है। अभियोजन पक्ष ने जमानत दिए जाने का विरोध किया। बताया कि आरोपियों से भी अधबने सिक्के बरामद हुए हैं।

मामले में विवेचना जारी है। जमानत पर रिहा करने से गवाहों को प्रभावित और साक्ष्यों से छेड़छाड़ किए जाने की संभावना है। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद आरोपी अनुराग पाल उर्फ लंकेश और कुलदीप की जमानत याचिका निरस्त की है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X