शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
सिद्धार्थनगर

Siddharthnagar News:जिले में चार खेलों के चयन ट्रायल 13 से 19 नवंबर तक – Selection Trials For Four Sports To Be Held In The District From November 13 To 19

November 14, 2026


फुटबॉल, जिम्नास्टिक, महिला वॉलीबॉल और बालिका एथलेटिक्स के खिलाड़ियों को मिलेगा मौका

सिद्धार्थनगर। खेल निदेशालय के निर्देश पर जिला खेल कार्यालय की ओर से स्पोर्ट्स स्टेडियम में चार खेलों के जिला स्तरीय चयन ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। इनमें सीनियर पुरुष फुटबॉल, सब जूनियर जिम्नास्टिक, सीनियर महिला वॉलीबॉल और जूनियर बालिका एथलेटिक्स के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ियों को मंडल स्तरीय ट्रायल में शामिल होने का मौका मिलेगा।

जिला क्रीड़ाधिकारी चंदन सिंह ने बताया कि सीनियर पुरुष फुटबॉल का जिला स्तरीय ट्रायल 13 नवंबर को सुबह 11 बजे होगा। मंडल स्तरीय ट्रायल 14 नवंबर को और प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता 16 से 26 नवंबर तक गोंडा में आयोजित की जाएगी। सब जूनियर जिम्नास्टिक का जिला स्तरीय ट्रायल 16 नवंबर और मंडल स्तरीय ट्रायल 17 नवंबर को सुबह 11 बजे होगा। इसकी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता 24 से 26 नवंबर तक आगरा में होगी।

सीनियर महिला वॉलीबॉल का जिला स्तरीय ट्रायल 17 नवंबर और मंडल स्तरीय ट्रायल 19 नवंबर को सुबह 11 बजे होगा। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता 26 से 29 नवंबर तक आगरा में आयोजित की जाएगी।

वहीं, जूनियर बालिका एथलेटिक्स का जिला स्तरीय ट्रायल 16 नवंबर और मंडल स्तरीय ट्रायल 17 नवंबर को सुबह 11 बजे होगा। इसकी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता 24 और 25 नवंबर को प्रयागराज में होगी।

उन्होंने बताया कि चयन ट्रायल में शामिल होने वाले खिलाड़ियों को आधार कार्ड, जन्म प्रमाणपत्र और निवास प्रमाणपत्र की छायाप्रति साथ लाना अनिवार्य है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X