शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
छठ पूजा 2026:हाथों में लगाएं ये खूबसूरत मेहंदी डिजाइन, हर कोई करेगा तारीफ! – Chhath Puja Mehndi Designs 2026: 10 Beautiful And Trending Ideas
फैशन

छठ पूजा 2026:हाथों में लगाएं ये खूबसूरत मेहंदी डिजाइन, हर कोई करेगा तारीफ! – Chhath Puja Mehndi Designs 2026: 10 Beautiful And Trending Ideas

November 14, 2026


Latest Chhath Puja Mehndi Designs 2026: छठ पूजा का त्योहार नजदीक आते ही महिलाओं में पारंपरिक श्रृंगार और खूबसूरत मेहंदी डिजाइन को लेकर उत्साह बढ़ जाता है। इस खास पर्व पर महिलाएं न सिर्फ नए कपड़े और गहने पहनकर तैयार होती हैं, बल्कि हाथों में सुंदर मेहंदी लगाकर अपने त्योहार के लुक को भी खास बनाती हैं।

खासकर बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में छठ पूजा के दौरान मेहंदी लगाने का अलग ही उत्साह देखने को मिलता है। अगर आप भी इस छठ पूजा पर अपने हाथों को खूबसूरत और आकर्षक बनाना चाहती हैं, तो सूर्य देव, छठी मैया, बांस के सूप, डाला और पारंपरिक फूल-पत्तियों वाले मेहंदी डिजाइन आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं।

इस बार आप चाहें तो सिंपल बेल-बूटों से लेकर फुल हैंड मेहंदी तक कई तरह के डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। खास बात यह है कि मेहंदी का डिजाइन आपके ट्रेडिशनल साड़ी लुक के साथ भी बेहद खूबसूरत दिखाई देगा। जिन महिलाओं को ज्यादा भरी हुई मेहंदी पसंद नहीं है, वे मिनिमल और अरेबिक डिजाइन चुन सकती हैं। वहीं, पारंपरिक लुक पसंद करने वाली महिलाएं हथेली पर सूर्य देव और छठ पूजा से जुड़े प्रतीक बनवा सकती हैं। आइए देखते हैं छठ पूजा के लिए 10 खूबसूरत मेहंदी डिजाइन।

Chhath Puja Mehndi Designs 2026: 10 Beautiful and Trending Ideas

छठ पूजा के लिए मेहंदी डिजाइन के विकल्प
– फोटो : AI

छठ पूजा के लिए 10 खूबसूरत और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन

सूर्य देव वाली मेहंदी डिजाइन

छठ पूजा सूर्य देव को समर्पित महापर्व है। ऐसे में हथेली के बीचोंबीच सूर्य देव का चेहरा या सूर्य की किरणों वाला डिजाइन बनवाना बेहद खास रहेगा। इसके चारों तरफ फूल और बेल-बूटे बनवाकर इसे और आकर्षक बनाया जा सकता है।

छठी मैया थीम वाली मेहंदी

पारंपरिक मेहंदी पसंद करने वाली महिलाएं छठी मैया से प्रेरित धार्मिक आकृतियों वाला डिजाइन चुन सकती हैं। इसके साथ फूलों और पत्तियों की बारीक डिजाइन हाथों को खूबसूरत लुक देती है।

Chhath Puja Mehndi Designs 2026: 10 Beautiful and Trending Ideas

छठ पूजा के लिए मेहंदी डिजाइन के विकल्प
– फोटो : AI

बांस के सूप और डाला वाली मेहंदी

छठ पूजा में बांस के सूप और डाला का विशेष महत्व होता है। हथेली पर सूप, फल और दीपक की छोटी-छोटी आकृतियां बनवाकर आप त्योहार की थीम वाली मेहंदी लगा सकती हैं।

अरेबिक मेहंदी डिजाइन

अगर आपको हल्की और स्टाइलिश मेहंदी पसंद है, तो अरेबिक डिजाइन अच्छा विकल्प है। इसमें उंगलियों से कलाई तक फूलों और बेलों का पैटर्न बनाया जाता है।

Chhath Puja Mehndi Designs 2026: 10 Beautiful and Trending Ideas

छठ पूजा के लिए मेहंदी डिजाइन के विकल्प
– फोटो : AI

फुल हैंड ट्रेडिशनल मेहंदी

छठ पूजा पर हैवी मेहंदी पसंद करने वाली महिलाएं पूरे हाथ में मोर, पत्तियां, मंडला और जालीदार पैटर्न बनवा सकती हैं। यह डिजाइन पारंपरिक साड़ी के साथ शानदार लगता है।

मंडला मेहंदी डिजाइन

हथेली के बीच गोल मंडला बनाकर उसके चारों तरफ छोटी-छोटी पंखुड़ियां और डॉट्स बनाएं। यह सिंपल होने के साथ बेहद खूबसूरत भी दिखाई देता है।

Chhath Puja Mehndi Designs 2026: 10 Beautiful and Trending Ideas

Chhath Puja Mehndi Design
– फोटो : AI

फूल-पत्ती वाली मेहंदी

जिन महिलाओं को ज्यादा भरी हुई मेहंदी पसंद नहीं है, वे फूलों और पत्तियों वाली डिजाइन चुन सकती हैं। यह डिजाइन कम समय में तैयार हो जाती है।

मोर वाली मेहंदी डिजाइन

मोर की आकृति वाली मेहंदी हमेशा से पारंपरिक श्रृंगार का हिस्सा रही है। हथेली या हाथ के पिछले हिस्से पर मोर का डिजाइन बनवाकर आप अपने लुक को खास बना सकती हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X