रविवार, 15 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
रुड़की

Roorkee News:वाॅलीबाॅल में हाईस्कूल और कबड्डी में इंटरमीडिएट के खिलाड़ी छाए – High School Players Dominated In Volleyball, While Intermediate-level Players Stood Out In Kabaddi

November 14, 2026


High school players dominated in volleyball, while intermediate-level players stood out in kabaddi

एचआर पब्लिक स्कूल लक्सर में चल रहे दो दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव का शनिवार को समापन हो गया। सामूहिक खेल प्रतियोगिताओं में वाॅलीबाॅल प्रतियोगिता में हाईस्कूल की टीम अव्वल रही। कबड्डी प्रतियोगिता में इंटरमीडिएट की टीम ने जीत दर्ज की।

100 मीटर दौड़ में कक्षा 7 बालक वर्ग में मयंक ने पहला और बालिका वर्ग में शहजदीप ने पहला स्थान प्राप्त किया। कक्षा 6 बालक वर्ग में अद्विक बिष्ट और बालिका वर्ग में नैंसी ने पहला स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में कक्षा 8 बालक वर्ग में गुरदित्ता, बालिका वर्ग में आराध्या प्रजापति, कक्षा 7 बालक वर्ग में अर्श, बालिका वर्ग में शहजदीप, कक्षा 6 बालक वर्ग में गोविंद, बालिका वर्ग में दीपांशी, गोला फेंक में कक्षा 7 बालक वर्ग में हरप्रीत, बालिका वर्ग में आमना, कक्षा 8 बालक वर्ग मेें समर मलिक और बालिका वर्ग में अनन्या यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

समापन समारोह में विद्यालय के चेयरमैन गोपाल अग्रवाल ने कहा कि खेल बच्चों के जीवन में अनुशासन, धैर्य, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। विद्यार्थियों को जीवन में खेल भावना अपनाने तथा निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रयास करना चाहिए। निदेशक मीनाक्षी अग्रवाल ने कहा कि खेलों के माध्यम से बच्चों में शारीरिक स्फूर्ति के साथ-साथ मानसिक मजबूती, सहयोग और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है।

उन्होंने सभी विद्यार्थियों को खेलों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रधानाचार्य अनीश सिंघल ने विद्यार्थियों को उत्साह और लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X