Bhiwani News:मधुमेह से बचाव के लिए नियमित जांच और व्यायाम जरूरी – Regular Check-ups And Exercise Are Essential For The Prevention Of Diabetes
भिवानी। मधुमेह से बचाव के लिए नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित खानपान और व्यायाम जरूरी है। विश्व मधुमेह दिवस पर शनिवार को पीएचसी बलियाली में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में 30 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर जांचा गया।
मेडिकल ऑफिसर डॉ. सुनील के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि जागरूकता और समय पर जांच से मधुमेह के खतरे को कम किया जा सकता है। संतुलित खानपान, नियमित व्यायाम और स्वस्थ दिनचर्या अपनाना जरूरी है। उन्होंने लोगों से नियमित स्वास्थ्य जांच करवाने और लापरवाही न बरतने की अपील की।
खेल विभाग के एथलेटिक्स कोच सुनील ने नियमित खेलकूद और शारीरिक गतिविधियों पर जोर देते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए व्यायाम जरूरी है। बच्चों को भी बचपन से खेलों और शारीरिक गतिविधियों के प्रति प्रेरित करना चाहिए। कार्यक्रम में डेंटल सर्जन डॉ. कमल, फार्मेसी ऑफिसर गणेश कुमार, नर्सिंग ऑफिसर रेनू मेवाशिंग, एलएचवी संतोष, आंगनबाड़ी सुपरवाइजर सोनिया सहित आशा वर्कर्स, आंगनबाड़ी वर्कर्स, पीएचसी स्टाफ और ग्रामीण मौजूद रहे।
