रविवार, 15 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Solan News:12 करोड़ से सुधर रहा सुबाथू-धर्मपुर मार्ग, 2 से 3 किलोमीटर का काम शेष – Subathu-dharmpur Road Being Improved At A Cost Of 12 Crore; 2 To 3 Kilometers Of Work Remains
सोलन

Solan News:12 करोड़ से सुधर रहा सुबाथू-धर्मपुर मार्ग, 2 से 3 किलोमीटर का काम शेष – Subathu-dharmpur Road Being Improved At A Cost Of 12 Crore; 2 To 3 Kilometers Of Work Remains

November 15, 2026

मरम्मत कार्य लगभग पूरा, बचा हुआ कार्य भी जल्द किया जाएगा खत्म

कपिल गुप्ता

सुबाथू (सोलन)। लंबे इंतजार के बाद सुबाथू-धर्मपुर मार्ग पर सफर करने वाले वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलने वाली है। करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से सुधारे जा रहे इस महत्वपूर्ण मार्ग का अधिकांश निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। सड़क की हालत में सुधार होने से अब इस मार्ग पर सफर पहले के मुकाबले सुगम हो गया है।

लोक निर्माण विभाग के एसडीओ साहिल कश्यप ने बताया कि सुबाथू-धर्मपुर मार्ग का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। विभाग की ओर से शेष कार्य को तेजी से पूरा किया जा रहा है। पूरे मार्ग में अब केवल 2 से 3 किलोमीटर हिस्से में टारिंग का काम बाकी है। इसके अलावा, जहां जरूरत होगी, वहां इंटरलॉकिंग टाइलें भी बिछाई जाएंगी।

विधायक के प्रयासों से पूरा हो रहा कार्य

कसौली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने कहा कि विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने कई बार इस मार्ग का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य जल्द पूरा करवाने के लिए अधिकारियों से लगातार संपर्क बनाए रखा। उनके प्रयासों से ही सड़क का काम पूरा होने के करीब पहुंचा है। इस मार्ग के सुधरने से क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान होगा।

वाहन चालकों और राहगीरों को मिलेगी राहत

पूर्व वार्ड पंच कपिल देव ने कहा कि सुबाथू-धर्मपुर मार्ग क्षेत्र के लोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। लंबे समय से सड़क की हालत खराब होने के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ रही थी। अब निर्माण कार्य लगभग पूरा होने से स्थानीय निवासियों को बड़ी राहत मिलेगी।

सुबाथू-धर्मपुर मार्ग ने आसान की व्यापारियों की राह

स्थानीय व्यापारी सूरज ठाकुर ने बताया कि दुकान का सामान लेने के लिए उन्हें अक्सर सुबाथू से चंडीगढ़ और अंबाला जाना पड़ता है। पहले सड़क की हालत इतनी खराब थी कि इस मार्ग से गुजरना मुश्किल होता था। अब सड़क सुधरने से सफर काफी आरामदायक हो गया है।

पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, बड़े शहरों से जुड़ेगा सुबाथू

स्थानीय निवासी देव राज ने कहा कि इस मार्ग के सुधरने से दूरदराज के क्षेत्रों से आने वाले पर्यटकों को बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी। यह मार्ग दिल्ली और चंडीगढ़ से कुल्लू-मनाली और धर्मशाला जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए भी उपयोगी साबित हो सकता है। इससे सुबाथू बाजार और आसपास के क्षेत्रों में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

सुबाथू धर्मपुर मार्ग पर ट्रायरिंग का कार्य करती विभाग की मशीन । स्रोत संवाद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X