रविवार, 15 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
गुरुग्राम:गर्म कपड़ों की 25 दुकानों में अज्ञात कारणों से लगी आग, लाखों रुपये के कपड़े जले – Major Fire Breaks Out At A Clothing Store In Pataudi, Gurugram
गुरुग्राम

गुरुग्राम:गर्म कपड़ों की 25 दुकानों में अज्ञात कारणों से लगी आग, लाखों रुपये के कपड़े जले – Major Fire Breaks Out At A Clothing Store In Pataudi, Gurugram

November 15, 2026


Major fire breaks out at a clothing store in Pataudi, Gurugram

कपड़ों की दुकान में आग

विस्तार

गुरुग्राम के पटौदी के रामलीला मैदान परिसर में हिमालन के नाम से सर्दी के कपड़े की 25 दुकानों में रविवार सुबह करीब 4 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। दुकानों में आग लगते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। दुकानों में आग लगने की सूचना मिलने पर पटौदी फायर स्टेशन से चार दमकल गाड़ियां और मानेसर फायर स्टेशन से दो दमकल गाड़ियां मौके पर गई थीं।

पांचों टीमों के फायर कर्मचारियों ने करीब तीन घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है क्योंकि यह जहां दुकाने हैं, वहां पर नहीं रहते पटौदी में अलग -अलग  किराये पर रहते हैं। 

यहां पर करीब 25 दुकानें बनाई गई थी, जिनमें गर्म कपड़े रखे गए थे। दुकान लगाने वालों में जम्मू-कश्मीर, नेपाल, लद्दाख के लोग शामिल हैं। जोकि रात को दुकानें बंद करके चले गए थे। रविवार सुबह करीब 4 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। एक दुकानदार कंचन का आरोप है कि दुकानों में यह आग किसी ने साजिश के तहत लगाई हो सकती है, इसकी जांच होनी चाहिए। वहीं, दूसरी ओर फायर विभाग की टीम ने प्राथमिक तौर पर शॉर्ट सर्किट से दुकानों में आग लगने की संभावना जताई है। फायर कर्मचारियों का कहना है कि जांच के बाद ही आग लगने के सही कारणों का पता चल सकेगा। 

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X