रविवार, 15 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
मुस्लिमों को साधने के लिए ओवैसी ने हर दांव चला:हाशिमपुरा, मलियाना कांड, मुजफ्फरनगर दंगे और एनकाउंटर दिलाए याद – Owaisi Targets Sp And Congress In Meerut Rally, Raises Hashimpura, Muzaffarnagar Riots And Encounters
मेरठ

मुस्लिमों को साधने के लिए ओवैसी ने हर दांव चला:हाशिमपुरा, मलियाना कांड, मुजफ्फरनगर दंगे और एनकाउंटर दिलाए याद – Owaisi Targets Sp And Congress In Meerut Rally, Raises Hashimpura, Muzaffarnagar Riots And Encounters

November 15, 2026


Owaisi Targets SP and Congress in Meerut Rally, Raises Hashimpura, Muzaffarnagar Riots and Encounters

Owaisi
ग्राफिक्स

विस्तार

आसपा से गठबंधन के बाद प्रदेश में पहली बार मेरठ में जनसभा कर रहे एआईएमआईएम मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने मुस्लिमों को साधने के लिए हर दांव चला। उन्होंने 1987 के हाशिमपुरा व मलियाना कांड और 2013 के मुजफ्फरनगर दंगे को याद दिलाया। प्रदेश में हुए मुस्लिमों के पुलिस एनकाउंटर, हाफ एनकाउंटर, मॉब लिचिंग और हेट स्पीच के मुद्दे भी उठाए।

नौचंदी के ऐताहासिक मैदान में ओवैसी करीब 55 मिनट तक बोले। उनके भाषण के केंद्र में समाजवादी पार्टी, उसके मुखिया अखिलेश यादव और कांग्रेस पार्टी रही। ओवैसी ने कहा कि हाशिमपुरा में 42 मुसलमानों का कत्ल किया गया। मलियाना में 72 मुसलमानों को मारा गया। तब कांग्रेस की सरकार थी।

मुजफ्फरनगर दंगा हुआ। 50 हजार से ज्यादा लोग बेघर हो गए। तब सपा के प्रदेश में 47 विधायक थे। सपा की सरकार थी, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं किया। कोई मदद नहीं की, क्योंकि अखिलेश यादव ने कुछ करने नहीं दिया। वह तो उस दौरान सैफई में नाच-गाना देख रहे थे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X