बिहार में भीषण सड़क हादसा:गंगा स्नान करने जा रहे दंपती समेत तीन की मौत; चार गंभीर घायल – Katihar-road-accident-three-killed-four-injured-car-collides-with-parked-truck

दुर्घटनाग्रस्त कार, मौके पर खड़ी पुलिस।
November 15, 2026

दुर्घटनाग्रस्त कार, मौके पर खड़ी पुलिस।
मनिहारी-नारायणपुर-पूर्णिया फोरलेन सड़क पर शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे हुए भीषण सड़क हादसे में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में कार सवार चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीन लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। सभी मृतक कटिहार शहर के बैगना इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, बैगना निवासी 68 वर्षीय शंभु सिंह अपनी पत्नी 64 वर्षीय उषा देवी और पड़ोसी 64 वर्षीय मंजु रानी समेत अन्य लोगों के साथ कार से गंगा स्नान करने मनिहारी जा रहे थे। शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे उनकी कार नारायणपुर पागलबाड़ी के पास फोरलेन सड़क से गुजर रही थी। इसी दौरान सड़क किनारे खड़े एक ट्रक के पीछे कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। ग्रामीणों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकाला गया। दुर्घटना में शंभु सिंह, उनकी पत्नी उषा देवी और पड़ोसी मंजु रानी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, कार चालक समेत चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एसडीपीओ विनोद कुमार और थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी की। गंभीर रूप से घायल चार लोगों को इलाज के लिए कटिहार भेजा गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को सड़क से हटाने और यातायात व्यवस्था सामान्य कराने की कार्रवाई शुरू की।
ये भी पढ़ें- तेजस्वी का सम्राट सरकार पर हमला: बोले- बिहार में सरकार नाम की चीज नहीं, NDA के किस विधायक पर क्या आरोप लगाए?
एसडीपीओ विनोद कुमार ने बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि कार चालक समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों का कटिहार में इलाज चल रहा है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। घटना के बाद बैगना और आसपास के इलाके में मातम पसरा हुआ है।
November 15, 2026
बिहार के किशनगंज जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने खुशियों वाले घर में मातम पसरा दिया। बहादुरगंज थाना क्षेत्र के बंगाली चौक के पास शनिवार रात दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक सहायक शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार युवक […]
November 14, 2026
बिहार के अररिया में शुक्रवार देर शाम एक बिरयानी होटल में हुई गोलीबारी की घटना ने शहर में सनसनी फैला दी। जीरो माइल के समीप स्थित आलम मुरादाबादी चिकन बिरयानी होटल में खाना खाने के दौरान एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान जोकीहाट थाना क्षेत्र के सिकटिया निवासी मंगल […]
November 14, 2026
पूर्णिया के मरंगा थाना क्षेत्र के शिव शक्ति नगर (वार्ड नंबर-24) में पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 856.06 ग्राम स्मैक और 5,05,090 रुपये नकद के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। वहीं, तस्करी में शामिल महिला का पुत्र अभी भी पुलिस की गिरफ्त से फरार है। पुलिस फरार युवक की गिरफ्तारी […]
