रविवार, 15 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
स्वास्थ्य:बनारस में 7.50 लाख लोगों को हाई बीपी, इनमें से 20% युवा; 400 मरीज रोज पहुंच रहे अस्पताल – Health 7 Lakh People In Banaras High Blood Pressure 20 Percentage Young 400 Patients Arriving Hospitals Daily
वाराणसी

November 15, 2026

Health 7 lakh people in Banaras high blood pressure 20 percentage young 400 patients arriving hospitals daily

नमक पर लगाम, बीपी पर नजर।

विस्तार

हाई ब्लड प्रेशर को अक्सर उम्र बढ़ने के साथ होने वाली बीमारी माना जाता है लेकिन अब युवाओं का बीपी बढ़ने का खतरा बढ़ रहा है। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-6 के अनुसार बनारस 7.50 लाख हाई बीपी की समस्या से ग्रसित हैं लेकिन करीब 50 फीसदी यानी 10 में पांच लोगों को बीमारी की जानकारी ही नहीं है। जब तक जांच नहीं होती कई लोग सामान्य दिनचर्या में ही रहते हैं। अस्पतालों में रोज 400 मरीज हाई बीपी की समस्या लेकर पहुंच रहे हैं। 

गैर संचारी रोग प्रकोष्ठ के आंकड़ों के अनुसार जिले में हाई बीपी के मरीजों में 20 फीसदी की उम्र 15 से 29 साल है। यानी हर पांच मरीजों में करीब एक युवा है। 30 साल से ज्यादा उम्र के मरीजों की हिस्सेदारी 28 फीसदी और बुजुर्गों की 52 फीसदी है। 

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X