रविवार, 15 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
धमतरी:अवैध धान पर प्रशासन का छापा, दो जगहों से 457 बोरा-कट्टा धान जब्त – Administration Cracks Down On Attempts To Store And Dispose Of Illegal Paddy; 457 Sacks Of Paddy Seized
धमतरी

धमतरी:अवैध धान पर प्रशासन का छापा, दो जगहों से 457 बोरा-कट्टा धान जब्त – Administration Cracks Down On Attempts To Store And Dispose Of Illegal Paddy; 457 Sacks Of Paddy Seized

November 15, 2026


Administration cracks down on attempts to store and dispose of illegal paddy; 457 sacks of paddy seized.

457 कट्टा धान जब्त

विस्तार

धमतरी जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होते ही जिला प्रशासन ने अवैध धान के भंडारण और परिवहन पर सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर जिले में लगातार निगरानी और जांच की जा रही है। इसका उद्देश्य वास्तविक किसानों को लाभ सुनिश्चित करना और खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखना है।

राजस्व एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की। ग्राम घुटकेल से 147 बोरा धान जब्त किया गया। वहीं, ग्राम उमरगांव से 310 कट्टा धान जब्त हुआ। इस प्रकार कुल 457 बोरा-कट्टा धान जब्त किया गया है। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मनोज मरकाम के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई हुई। घुटकेल में संतोष खंडेलवाल द्वारा ड्राइवर के घर में धान रखवाए जाने की जानकारी मिली थी। आशंका थी कि इसे उपार्जन केंद्र में खपाने के लिए संग्रहित किया गया था। वैध दस्तावेज न मिलने पर 147 बोरा धान जब्त कर मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज हुआ। उमरगांव में तोषण कुमार साहू के गोदाम से भी दस्तावेज जांच के बाद 310 कट्टा धान जब्त किया गया। इन कार्रवाइयों से अवैध धान संग्राहकों में हड़कंप है।

सतत निगरानी और उद्देश्य

जिला प्रशासन धान खरीदी व्यवस्था को सुव्यवस्थित और किसान हितैषी बनाने पर जोर दे रहा है। इसके लिए उपार्जन केंद्रों के साथ सीमावर्ती क्षेत्रों पर भी नजर रखी जा रही है। गोदामों और संदिग्ध भंडारण स्थलों की भी निगरानी हो रही है। राजस्व, खाद्य, सहकारिता और मंडी विभाग के अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

अवैध धान पर सख्त कार्रवाई

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी एक महत्वपूर्ण किसान हितैषी व्यवस्था है। इसका लाभ केवल पात्र और वास्तविक किसानों तक ही पहुंचना चाहिए। बाहरी या अवैध धान को उपार्जन केंद्रों में खपाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे मामलों में जांच कर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने अनियमितता की आशंका होने पर सूचना देने की अपील भी की है।

457 कट्टा धान जब्त

457 कट्टा धान जब्त

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X