रविवार, 15 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
नैनीताल

Nainital News:साहिला अब्दुल्ला ने बढ़ाया शहर का मान – Sahila Abdullah Has Brought Honor To The City

November 15, 2026


नैनीताल। शहर की बेटी साहिला अब्दुल्ला ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उनका चयन गृह मंत्रालय के अधीन इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (I4सी) में एनालिस्ट, एंकर एवं प्रेजेंटर के पद पर हुआ है। दिवाली के बाद 12 नवंबर को उन्होंने संस्थान में कार्यभार भी ग्रहण कर लिया है।बता दें कि साहिला ने प्रारंभिक शिक्षा मॉडर्न स्कूल से प्राप्त की, जबकि 12वीं की पढ़ाई एमएल साह बाल विद्या मंदिर से पूरी की। इसके बाद उन्होंने चंडीगढ़ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक और एमिटी विश्वविद्यालय, नोएडा से स्नातकोत्तर की डिग्री हासिल की। कैंपस प्लेसमेंट के माध्यम से एफ-1 इन्फोटेक प्राइवेट लिमिटेड के जरिए उन्हें यह अवसर मिला। साहिला के पिता मोहम्मद जफर अम्तुल्स पब्लिक स्कूल में अधिकारी रहे हैं, जबकि माता शबाना प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X