Agra News:मोनू और आकाश शर्मा ने जीते मुकाबले – Monu And Akash Sharma Won Their Matches

स्नूकर चैंपियनशिप
November 16, 2026

स्नूकर चैंपियनशिप
आगरा। राजा रामकुमार भार्गव स्मृति यूपी स्टेट सीनियर छह रेड स्नूकर चैंपियनशिप के तीसरे दिन रविवार को आगरा के मोनू और आकाश शर्मा ने जीत दर्ज की। मोनू ने प्रयागराज के मुबीन खान को 4-0 और आकाश शर्मा ने बिलाल आलिम को 4-0 से हराया।
अन्य मुकाबलों में अलीगढ़ के बिलाल जैदी, प्रयागराज के निशांत जायसवाल, लखनऊ के जैद हसन सिद्दीकी, मुरादाबाद के विशाल सैनी और शंकर सैनी, लखनऊ के वंश पंजवानी और गौतम सिंह, प्रयागराज के दीपक यादव और सय्यद फहाद, मोदी नगर के जय जनेश्वर व मुरादाबाद के आकाश तिवारी ने जीत दर्ज कर अगले दौर में जगह बनाई।
महासचिव विवेक अग्रवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में 18 जिलों के 80 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। आगरा के 17 खिलाड़ी दमखम दिखा रहे हैं। उत्तर प्रदेश बिलियर्ड्स-स्नूकर एसोसिएशन के तत्वावधान में आगरा बिलियर्ड्स-स्नूकर एसोसिएशन की ओर से फतेहाबाद रोड स्थित होटल मैपल रिज में आयोजित प्रतियोगिता के मुकाबले सुबह 10 बजे शुरू हुए। निर्णायक मंडल में विशाल गुप्ता, संदीप कुमार, आशीष कुमार और निशांत जायसवाल रहे।
November 15, 2026
शहर को जाम से राहत दिलाने और सार्वजनिक परिवहन की बेहतर सुविधा के लिए शुरू हुई मेट्रो परियोजना ने यातायात की रफ्तार पर ही ब्रेक लगा दिए हैं। 7 दिसंबर 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से परियोजना का शुभारंभ किया था। पांच साल में दिसंबर 2025 में निर्माण पूरा करने का लक्ष्य […]
November 15, 2026
उत्तरी बाईपास बनाया है फिर भी भारी वाहन शहर के बीचों-बीच से गुजर रहे। इससे रोजाना जाम लग रहा है। एंबुलेंस भी फंस रही हैं, जिससे गंभीर मरीजों की जान जाने का खतरा है। हाईवे के पास स्थित चिकित्सकीय संस्थानों के चिकित्सक सबसे ज्यादा परेशान हैं। उन्होंने पुलिस-प्रशासन के बड़े अधिकारियों से शहर से भारी […]
