सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
हेल्थ अलर्ट:प्रदूषण में सांस लेना बिगाड़ सकता है आपके शरीर का डिफेंस सिस्टम, इन लोगों को सबसे ज्यादा खतरा – Can Air Pollution Weaken Your Immune System Kyu Kamjor Hota Hai
फिटनेस

हेल्थ अलर्ट:प्रदूषण में सांस लेना बिगाड़ सकता है आपके शरीर का डिफेंस सिस्टम, इन लोगों को सबसे ज्यादा खतरा – Can Air Pollution Weaken Your Immune System Kyu Kamjor Hota Hai

November 16, 2026


पिछले कई वर्षों की तरह सर्दियों की शुरुआत होते ही राजधानी दिल्ली एक बार फिर से वायु प्रदूषण की चपेट में देखी जा रही है। दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में लोग जहरीली हवा में सांस लेने को मजबूर हैं। अस्पतालों से प्राप्त हो रही जानकारियों के मुताबिक ओपीडी में बड़ी संख्या में लोग सांस लेने में दिक्कत, आंखों में जलन और हार्ट से जुड़ी समस्याओं के साथ पहुंच रहे हैं। इतना ही नहीं, अमर उजाला में प्रकाशित रिपोर्ट में हमने बताया कि किस तरह से जहरीली हवा आपके जेब पर भी चपत लगा रही है?

अक्सर माना जाता है कि प्रदूषण का सबसे ज्यादा असर सिर्फ फेफड़ों पर पड़ता है, लेकिन इसका नुकसान यहीं तक सीमित नहीं है इससे हार्ट की समस्याएं भी बढ़ जाती हैं। लंबे समय तक प्रदूषित हवा में सांस लेना शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता यानी इम्युनिटी को भी प्रभावित कर सकती है।

हवा में मौजूद प्रदूषण के बेहद छोटे कण सांस के रास्ते शरीर में पहुंचकर सूजन और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ा सकते हैं। इससे शरीर की प्राकृतिक सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित होने का खतरा रहता है।

Can Air Pollution Weaken Your Immune System kyu kamjor hota hai

वायु प्रदूषण के खतरे
– फोटो : Freepik.com

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, प्रदूषण वाले जगहों पर रहने वालों को अपनी सेहत को लेकर अलर्ट रहने की जरूरत होती है। प्रदूषित वातावरण में रहने से शरीर के लिए संक्रमण से लड़ना भी मुश्किल हो सकता है। हालांकि सवाल ये है कि जहरीली हवा हमारी इम्युनिटी को कैसे प्रभावित करती है?

जहरीली हवा का इम्युनिटी पर क्या असर होता है?

इम्युनिटी हमारे शरीर की प्राकृतिक सुरक्षा व्यवस्था है, जो वायरस, बैक्टीरिया और दूसरे हानिकारक तत्वों से लड़ने में मदद करती है। जब हम प्रदूषित हवा में सांस लेते हैं तो उसमें मौजूद पीएम 2.5 और पीएम 10 जैसे सूक्ष्म कण शरीर में पहुंचते हैं। 

  • पीएम 2.5 इतने छोटे होते हैं कि फेफड़ों के अंदरूनी हिस्सों तक पहुंच सकते हैं और कुछ कण खून में भी प्रवेश जाते हैं। 
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मुताबिक, प्रदूषण शरीर में सूजन, ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और इम्युनिटी को दबाने जैसी प्रक्रियाओं को बढ़ा सकता है। 
Can Air Pollution Weaken Your Immune System kyu kamjor hota hai

बॉडी में इंफ्लेमेशन की समस्या
– फोटो : Adobe Stock Images

शरीर में बढ़ सकती है इंफ्लेमेशन की दिक्कत

हमारे श्वसन तंत्र में नाक के बाल, म्यूकस और छोटी-छोटी बाल जैसी संरचनाएं मौजूद होती हैं। ये धूल और कीटाणुओं को शरीर के अंदर जाने से रोकने में मदद करते हैं। प्रदूषण के कारण इनकी कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है। इससे हानिकारक कणों और संक्रमण फैलाने वाले सूक्ष्मजीवों को शरीर से बाहर निकालना मुश्किल हो जाता है।

  • प्रदूषण के कण शरीर में पहुंचकर ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ाते हैं। इसका मतलब है कि शरीर में हानिकारक फ्री रेडिकल्स और उनसे लड़ने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स के बीच संतुलन बिगड़ने लगता है। 
  • इससे कोशिकाओं को नुकसान पहुंच सकता है और शरीर में सूजन की दिक्कत बढ़ सकती है। 
  • लंबे समय तक ऐसा होने से फेफड़ों और दूसरे अंगों की कार्यक्षमता प्रभावित होने का खतरा रहता है। 
Can Air Pollution Weaken Your Immune System kyu kamjor hota hai

वायु प्रदूषण का सेहत पर असर
– फोटो : Freepik.com

किन लोगों को ज्यादा खतरा?

मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता है कि वैसे तो वायु प्रदूषण सभी के लिए खतरनाक माना जाता है, पर बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं के अलावा पहले से हार्ट या फेफड़ों की बीमारी से जूझ रहे लोगों को अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। बच्चों का श्वसन तंत्र अभी विकसित हो रहा होता है, जबकि बुजुर्गों में उम्र के साथ शरीर की प्राकृतिक सुरक्षा क्षमता कम हो सकती है। ऐसे में इन्हें प्रदूषण के कारण ज्यादा खतरा हो सकता है।

  • जब प्रदूषण के कारण श्वसन तंत्र की प्राकृतिक सुरक्षा प्रभावित होती है, तो वायरस और बैक्टीरिया से लड़ने की क्षमता भी कमजोर पड़ सकती है। 
  • इससे सांस के संक्रमण, निमोनिया और पहले से मौजूद अस्थमा जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। 
  • प्रदूषण शरीर की प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया को असंतुलित कर देता है। इससे एलर्जी, खांसी, घरघराहट और सांस लेने में परेशानी बढ़ सकती है। 
Can Air Pollution Weaken Your Immune System kyu kamjor hota hai

प्रदूषण से बचाव के लिए मास्क
– फोटो : Adobe Stock

फिर इन खतरों से कैसे करें बचाव?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, अक्तूबर से लेकर जनवरी तक सभी लोगों को प्रदूषण से बचाव को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरतते रहना चाहिए। 

  • हवा की गुणवत्ता का स्तर नियमित रूप से जांचें।
  • ज्यादा प्रदूषण  होने पर घर से बाहर निकलने और खुले में व्यायाम करने से बचें।
  • बाहर जाना जरूरी हो तो मास्क जरूर पहनें।
  • जरूरत के अनुसार हेपा फिल्टर वाले एयर प्यूरीफायर इस्तेमाल करें।

————–

स्रोत:

Air pollution and its effects on the immune system

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X