Rewari News:गंगाराम जांगिड़ बने श्री विश्वकर्मा जांगिड़ ब्राह्मण सभा के प्रधान – Gangaram Jangid Becomes The President Of Shri Vishwakarma Jangid Brahmin Sabha
धारूहेड़ा। जांगिड़ ब्राह्मण धर्मशाला धारूहेड़ा का संचालन करने वाली संस्था श्री विश्वकर्मा जांगिड़ ब्राह्मण सभा के चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुए। चुनाव अधिकारी राजकुमार यादव की देखरेख में आयोजित चुनाव में गंगाराम जांगिड़ को सभा का प्रधान चुना गया। चुनाव में महेश कुमार जांगिड़ को उपप्रधान, भीमसेन को सचिव, राजेश कुमार को उपसचिव और ज्ञानचंद जांगिड़ को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं, परमानंद जांगिड़ को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। इस अवसर पर महेंद्र शर्मा एडवोकेट, सभा के पूर्व प्रधान सुल्तान जांगिड़, शाखा प्रधान मदन लाल जांगिड़, महेंद्र सिंह जांगिड़ (दुर्गा ट्रेडर्स), दौलत राम जांगिड़, मास्टर रामावतार, छत्रपाल जांगिड़, प्रवीण जांगिड़ और हरियाणा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष खुशी राम जांगिड़ सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।
