सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Sonipat News:स्टेट वुडबॉल में टीकाराम गर्ल्स कॉलेज की टीम बनी चैंपियन – In Volleyball, The ‘bajana Kalan’ Team Secured First Place, While In Tug-of-war,
सोनीपत

Sonipat News:स्टेट वुडबॉल में टीकाराम गर्ल्स कॉलेज की टीम बनी चैंपियन – In Volleyball, The ‘bajana Kalan’ Team Secured First Place, While In Tug-of-war,

November 16, 2026


In volleyball, the 'Bajana Kalan' team secured first place, while in tug-of-war,

फोटो : सोनीपत के टीकाराम कन्या महाविद्यालय में विजेता ​खिलाड़ियों का स्वागत करती प्राचार्य डॉ.

– चार खिलाड़ियों का नेशनल चैंपियनशिप के लिए हुआ चयन

फोटो 27: विजेता खिलाड़ियों का स्वागत करती प्राचार्य डॉ. ऊषा दहिया व प्राध्यापिकाएं। स्रोत: महाविद्यालय

संवाद न्यूज एजेंसी

सोनीपत। 15वीं हरियाणा स्टेट वुडबॉल प्रतियोगिता में टीकाराम कन्या महाविद्यालय की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। प्रतियोगिता में कॉलेज की छह छात्राओं ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर स्वर्ण पद अपने नाम किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर कॉलेज पहुंचने पर प्राचार्य डॉ. ऊषा दहिया ने उनका स्वागत किया।

शारीरिक शिक्षा विभाग की प्राध्यापिका डॉ. सुमन मान ने बताया कि 10 और 11 नवंबर को जींद में आयोजित इस प्रतियोगिता में कॉलेज की छात्रा अंशुल, प्रिया, हिमांशी, भूमिका, तमन्ना और खुशी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर चार छात्राओं अंशुल, भूमिका, प्रिया और तमन्ना का चयन नेशनल चैंपियनशिप के लिए हुआ है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता 19 नवंबर से पंजाब के रोपड़ में आयोजित की जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X