सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
एमपी में सर्दी ने पकड़ी रफ्तार:16 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे, कटनी सबसे ठंडा, 18 नवंबर से मावठे के आसार – Winter Intensifies In Mp: Mercury Drops Below 15°c In 16 Cities; Katni Is The Coldest; Rain Expected From Nove
सागर

एमपी में सर्दी ने पकड़ी रफ्तार:16 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे, कटनी सबसे ठंडा, 18 नवंबर से मावठे के आसार – Winter Intensifies In Mp: Mercury Drops Below 15°c In 16 Cities; Katni Is The Coldest; Rain Expected From Nove

November 16, 2026


मध्य प्रदेश में सर्दी ने अब रफ्तार पकड़ ली है। रात का तापमान लगातार गिर रहा है और सुबह ठिठुरन बढ़ने लगी है। प्रदेश के 16 शहरों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। इंदौर 11.8 डिग्री तापमान के साथ प्रदेश का दूसरा सबसे ठंडा शहर रहा, जबकि कटनी के करौंदी में पारा 11.5 डिग्री दर्ज किया गया। अब ठंड के बीच बारिश की भी दस्तक हो सकती है। मौसम विभाग ने 18 नवंबर के बाद प्रदेश के पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में मावठा गिरने की संभावना जताई है।

बंगाल की खाड़ी का सिस्टम बढ़ाएगा मौसम की हलचल

मौसम केंद्र के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में चक्रवातीय गतिविधियां सक्रिय हैं। 17 नवंबर को इसके पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में प्रचंड चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। इसका असर मध्य प्रदेश के मौसम पर भी पड़ सकता है। अगले दो से तीन दिनों में इसकी स्थिति स्पष्ट होगी। इसके बाद 18 नवंबर से प्रदेश में बारिश का दौर शुरू होने के आसार हैं।

इन शहरों में सबसे ज्यादा ठिठुरन

बीती रात कटनी के करौंदी में सबसे कम 11.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इंदौर में 11.8, छिंदवाड़ा में 12.2, कल्याणपुर में 12.3, अमरकंटक में 12.4, रायसेन में 12.5 और दमोह में 12.6 डिग्री तापमान रहा। वहीं पचमढ़ी और मलाजखंड में 13.2, नौगांव में 13.4, उमरिया में 13.8, जबलपुर, मंडला और नरसिंहपुर में 14, उज्जैन में 14.5 और रीवा में 14.6 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

नवंबर के दूसरे पखवाड़े में बढ़ती है ठंड

मौसम विभाग के पिछले 10 साल के आंकड़ों के मुताबिक, नौ साल नवंबर के दूसरे पखवाड़े में तेज ठंड पड़ी है। इस बार भी 15 नवंबर के बाद तापमान में गिरावट का सिलसिला तेज होने का अनुमान है। ग्वालियर-चंबल संभाग में उत्तरी हवाओं के कारण ठंड का असर ज्यादा दिखाई दे सकता है। नवंबर में ठंड के पुराने रिकॉर्ड भी चौंकाने वाले हैं। ग्वालियर में 57 साल पहले न्यूनतम तापमान 3 डिग्री तक पहुंचा था। वहीं उज्जैन में 53 साल पहले नवंबर में पारा 2.3 डिग्री दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़ें-भोपाल में छठ पूजा की धूम: डूबते सूर्य को अर्घ्य देने उमड़ा आस्था का सैलाब, घाटों पर गूंजे छठी मैया के गीत

भोपाल-इंदौर में बारिश का भी ट्रेंड

नवंबर में भोपाल, इंदौर और जबलपुर में बारिश होने का ट्रेंड रहा है। इस बार भी महीने के शुरुआती दिनों से ही मौसमी सिस्टम सक्रिय हैं। तीसरे और चौथे सप्ताह में नए सिस्टम बनने से प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। यानी आने वाले दिनों में प्रदेशवासियों को ठंड के साथ मावठे का सामना भी करना पड़ सकता है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X