सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Jind News:ढांडा-एपेक्स बास्केटबॉल टूर्नामेंट में छात्तर की टीम विजेता – Chhattar Team Emerges Winner In Dhanda-apex Basketball Tournament
जींद

Jind News:ढांडा-एपेक्स बास्केटबॉल टूर्नामेंट में छात्तर की टीम विजेता – Chhattar Team Emerges Winner In Dhanda-apex Basketball Tournament

November 16, 2026


Chhattar team emerges winner in Dhanda-Apex Basketball Tournament

फोटो 15जेएनडी12-प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करते हुए क्लब पदा​धिकारी। स्रोत सदस्य

जींद। अर्जुन स्टेडियम में रविवार को आयोजित ढांडा-एपेक्स बास्केटबॉल टूर्नामेंट में छात्तर की टीम ने विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। कड़े मुकाबलों के बाद एपेक्स प्रीडेटर की टीम दूसरे और नो मर्सी की टीम तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता में आसपास के क्षेत्रों की टीमों ने हिस्सा लिया।

टूर्नामेंट का शुभारंभ बास्केटबॉल क्लब के प्रधान राजपाल ढांडा, सचिव संदीप खरब, पुलिस निरीक्षक नरेश संधू और कोच कृष्ण ने किया। मंच संचालन अनिल मलिक और कोच राजेंद्र ने किया।

क्लब प्रधान राजपाल ढांडा ने कहा कि खिलाड़ियों को खेल भावना से प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना चाहिए। हार और जीत खेल के दो पहलू हैं। हार से निराश होने के बजाय खिलाड़ियों को और मेहनत कर आगे बढ़ना चाहिए।

टूर्नामेंट के आयोजन में इंजीनियर विकास विरोधिया, शुभम गौतम, शुभम धीमान, युवराज और शिवांश का विशेष योगदान रहा। मैच अधिकारियों यश, चंचल, नेहा, पवन और बिजली बोर्ड के राजेंद्र ने भी जिम्मेदारी निभाई। आयोजन में त्वरित प्रिंटर्स (सुधीर शास्त्री), हेल्थकोर न्यूट्रिशन, घर बाजार प्रॉपर्टी, शिव शंकर स्वीट्स और संयम बर्तन स्टोर का सहयोग रहा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X