सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
कठुआ

Kathua News:कस्बे में सिलिंडरों की किल्लत, उपभोक्ताओं की लग रही कतार – Jammu And Kashmir News

November 16, 2026


लोगों ने बनी क्षेत्र में आपूर्ति बढ़ाने की मांग की

संवाद न्यूज एजेंसी

बनी। कस्बे में इन दिनों घरेलू गैस सिलिंडरों की भारी किल्लत है। इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गैस सिलिंडर से भरी गाड़ी पहुंचने पर लंबी कतारें लग जाती हैं।

स्थानीय निवासी इमामदीन ने बताया कि उन्होंने दस दिन पहले ओटीपी से पर्ची कटवाई थी। इसके बावजूद उन्हें बार-बार खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि समय पर गैस न मिलने से आम लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में मांग के मुकाबले आपूर्ति कम है। इस कारण उपभोक्ताओं को लंबा इंतजार करना पड़ता है। लोगों ने संबंधित विभाग और गैस एजेंसी से बनी क्षेत्र में आपूर्ति बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने वितरण व्यवस्था को सुचारु बनाने की भी अपील की है। टीएसओ परमजोत ने बताया कि तकनीकी खराबी या अन्य कारणों से गैस गाड़ी समय पर नहीं पहुंच पाती। बनी एक पहाड़ी क्षेत्र है, जहां कई उपभोक्ता ओटीपी से बुकिंग करते हैं। हालांकि, वे समय पर वितरण केंद्र तक नहीं पहुंच पाते हैं। सर्दियों और त्योहारों के दौरान घरेलू गैस की मांग बढ़ जाती है। विभाग उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X