बिलासपुर में नाबालिग किशोरी का अवैध गर्भपात कराने वाली महिला डॉक्टर गिरफ्तार:बिना अनुमति किया था अबॉर्शन – Bilaspur: Woman Doctor Arrested For Illegal Abortion Of Minor, Main Accused In Exploitation Case Held Earlier

अपराध
November 16, 2026

अपराध
पुलिस ने नाबालिग किशोरी का नियम विरुद्ध तरीके से गर्भपात कराने के मामले में एक महिला डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। आरोपी डॉक्टर ने शासन से आवश्यक अनुमति लिए बिना ही नाबालिग का अबॉर्शन किया था। पुलिस इस मामले में पहले ही पीड़िता का शोषण करने वाले मुख्य आरोपी युवक को गिरफ्तार कर चुकी है। जांच में साक्ष्य मिलने के बाद अब डॉक्टर के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।
पुलिस के अनुसार तोरवा थाना क्षेत्र के निवासी आरोपी ने नाबालिग किशोरी को शादी का झांसा देकर उसका दैहिक शोषण किया था। इसके बाद आरोपी ने महिला डॉक्टर के सहयोग से किशोरी का गर्भपात कराया। डॉक्टर को किशोरी के नाबालिग होने की पूरी जानकारी थी, इसके बावजूद आवश्यक शासकीय अनुमति के बिना ही अबॉर्शन की प्रक्रिया को अंजाम दिया गया।
ये भी पढ़ें: पांच दशक से नरैया तालाब में हो रही छठ पूजा: 85 साल की लखपति बाई ने सुनाई संघर्ष की भावुक कहानी
शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप
पीड़िता की शिकायत और मामले की जांच के दौरान तोरवा थाना पुलिस ने पर्याप्त साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने सबसे पहले किशोरी का दैहिक शोषण करने के आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने मामले से जुड़े अन्य तथ्यों और मेडिकल साक्ष्यों का गहनता से विश्लेषण किया।
जांच में खुली डॉक्टर की भूमिका
जांच आगे बढ़ने पर अबॉर्शन कराने में महिला डॉक्टर की सीधी भूमिका उजागर हुई। पुलिस जांच में सामने आया कि डॉक्टर ने किशोरी के नाबालिग होने का तथ्य जानते हुए भी बिना अनुमति गर्भपात किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला डॉक्टर को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
November 15, 2026
बिलासपुर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में मेडिकल व्यवसायी से ब्लैकमेल कर करीब चार लाख रुपये ऐंठने का गंभीर मामला उजागर हुआ है। आरोपी युवती पूर्व में व्यवसायी की दुकान में ही कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्य करती थी। आरोपी ने व्यापारी को दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने और उसकी तस्वीरें प्रसारित करने की […]
November 14, 2026
विधायक सुशांत शुक्ला विस्तार बिलासपुर जिले के बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में मातृशक्ति के सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण सौगात मिली है। विधायक सुशांत शुक्ला की पहल पर राज्य सरकार ने तीन ग्राम पंचायतों में महतारी सदन निर्माण के लिए कुल 90 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति दी है। यह राशि सेंदरी, मटियारी और गड़वट […]
November 12, 2026
सांकेतिक तस्वीर विस्तार बिलासपुर जिले में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए पटवारियों के विरुद्ध जिला प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। प्रशासन ने हड़ताल पर चल रहे 229 पटवारियों की हड़ताल अवधि को ‘ब्रेक इन सर्विस’ किया है। इसके साथ ही, प्रशासन ने 102 पटवारियों का वेतन भी रोक दिया है। प्रशासन ने सभी 229 पटवारियों […]
