सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
भदोही

शिक्षा ही समाज और राष्ट्र के विकास की नींव :डॉ. ज्योति – Education Is The Foundation For The Development Of Society And The Nation: Dr. Jyoti

November 16, 2026


युग निर्माण बालिका पूर्व माध्यमिक विद्यालय फत्तुपुर में रविवार को बिंद समाज विकास संघ की ओर से सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई।

इसमें कक्षा तीन से लेकर हाईस्कूल के विद्यार्थियों ने भाग लिया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि सपा नेता डॉ.ज्योति बिंद ने कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र के विकास की सबसे मजबूत नींव है। सामान्य ज्ञान जैसी प्रतियोगिताएं बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभा को निखारने और आत्मविश्वास बढ़ाने का काम करती हैं।कांग्रेस जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ प्रतियोगी गतिविधियों से जोड़ना बेहद जरूरी है।

इस मौके पर रमाशंकर बिंद, डॉ.सुजीत बिंद, संदीप कुमार दुबे, बंशीधर माैजूद रहे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X