Jalaun News:कार डिवाइडर से टकराई, पांच लोग घायल – Orai Orai News
उरई। एट थाना क्षेत्र के जखोली गांव के पास सोमवार को कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज उरई भिजवाया।
पुलिस के अनुसार मध्यप्रदेश के नंबर की स्विफ्ट डिजायर कार कानपुर की ओर से झांसी जा रही थी। जखोली गांव के पास अचानक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार अमर सिंह (66), प्रशांत (30), राजकली (60), राजेंद्र (60) और अरविंद (32) घायल हो गए। कार चालक ने किसी अज्ञात ट्रक से टक्कर लगने की बात बताई, जबकि मौके की स्थिति देखने पर कार डिवाइडर से टकराई हुई प्रतीत हुई। पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।
थाना प्रभारी शिवशंकर सिंह ने बताया कि हादसे में सवार सवार घायल हुए थे, सभी को अस्पताल पहुंचाया गया है। कोई जनहानि नहीं हुई है।
