सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
देवउठनी एकादशी के दिन करें ये 5 अचूक उपाय, घर में आएगी सुख-समृद्धि – Dev Uthani Ekadashi 2026 Perform These 5 Remedies On This Day To Enhance Good Fortune And Prosperity
अध्यात्म

देवउठनी एकादशी के दिन करें ये 5 अचूक उपाय, घर में आएगी सुख-समृद्धि – Dev Uthani Ekadashi 2026 Perform These 5 Remedies On This Day To Enhance Good Fortune And Prosperity

November 16, 2026


Dev Uthani Ekadashi 5 Upay:  देवउठनी एकादशी को साल की सबसे महत्वपूर्ण एकादशियों में से एक माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु चार महीने की योग निद्रा से जागते हैं। उनके जागने के साथ ही एक बार फिर से विवाह और अन्य मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाती है। देवउठनी एकादशी को देव प्रबोधिनी एकादशी भी कहते हैं। इसलिए इस शुभ दिन पर प्रभु का नाम लेते हुए व्रत और पूजा करने से मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं देवउठनी एकादशी के उन विशेष उपायों के बारे में, जिन्हें धार्मिक मान्यताओं के अनुसार करने से जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है।

देवउठनी एकादशी के दिन जरूर करें ये 5 अचूक उपाय

1. आर्थिक सुख-समृद्धि की कामना के लिए देवउठनी एकादशी के दिन तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाएं और बताशों का भोग लगाएं। इसके साथ ही भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा करें। पूजा के दौरान कुछ सिक्के और कौड़ियां भी रखें। पूजा संपन्न होने के बाद इन सिक्कों और कौड़ियों को अपनी तिजोरी में रख दें। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में बरकत बनी रहती है।

2. जीवन में सौभाग्य बनाए रखने के लिए देवउठनी एकादशी के दिन तुलसी के पौधे पर लाल चुनरी अर्पित करें। इसके साथ ही भगवान विष्णु की पूजा करते समय उन्हें एकाक्षी नारियल चढ़ाएं। मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन में सुख-सौभाग्य बना रहता है।

3. जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने के लिए देवउठनी एकादशी के दिन पंजीरी का प्रसाद तैयार करें। इसमें केले के छोटे टुकड़े और साबुत तुलसी की पत्तियां मिलाएं। इसके बाद भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा करके उन्हें पंजीरी का भोग लगाएं। पूजा संपन्न होने के बाद इस प्रसाद को परिवार के सभी सदस्यों में बांट दें। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में सुख-शांति और खुशहाली बनी रहती है।

4. अच्छी आमदनी और आर्थिक उन्नति की कामना के लिए देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को हल्दी का तिलक लगाएं। इसके साथ ही तुलसी दल अर्पित करके विधि-विधान से उनकी पूजा करें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ऐसा करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

5. यदि वैवाहिक जीवन में किसी तरह की परेशानी चल रही है, तो देवउठनी एकादशी के दिन पति-पत्नी को मिलकर दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर भगवान विष्णु को अर्पित करना चाहिए। वहीं, अगर बेटी के विवाह में बाधाएं आ रही हैं, तो इस दिन पांच तुलसी दल लेकर उन पर हल्दी का तिलक लगाएं और भगवान विष्णु के चरणों में अर्पित करें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इन उपायों को करने से वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहती है और विवाह संबंधी बाधाएं दूर होने की कामना की जाती है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X