शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
यूपी में हादसा:बुलंदशहर में बाइक और वैन की आमने-सामने टक्कर, एक युवक की मौत; दूसरा गंभीर रूप से घायल – Collision Between Bike And Van In Bulandshahr One Youth Killed
बुलंदशहर

यूपी में हादसा:बुलंदशहर में बाइक और वैन की आमने-सामने टक्कर, एक युवक की मौत; दूसरा गंभीर रूप से घायल – Collision Between Bike And Van In Bulandshahr One Youth Killed

October 29, 2026


collision between bike and van in Bulandshahr one youth killed

बाइक और वैन की टक्कर

विस्तार

यूपी के बुलंदशहर स्थति स्याना कोतवाली क्षेत्र के गांव बिगराऊ में गुरुवार को बाइक व वैन की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। 

शिवा के साथ खानपुर जा रहा था हसन

स्याना निवासी हसन उम्र 20 वर्ष अपने अन्य साथी शिवा उम्र 17 वर्ष के बाइक पर सवार होकर किसी कार्य से खानपुर की तरफ जा रहा था। कोतवाली क्षेत्र के गांव बिगराऊ पहुंचने पर सामने से आ रही वैन और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

हसन की हुई मौत, शिवा मेरठ रेफर

मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को नगर के सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने हसन को मृत घोषित कर दिया। वहीं, शिवा की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर मेरठ रेफर कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X