मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
आईपीएल 2027:आज आखिरी मौका, जानिए कितने खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती हैं टीमें; पर्स से ट्रेड तक पूरी जानकारी – Ipl 2027 Retention: Last Date, Team Purse, Auction Schedule And Trade Details
क्रिकेट

आईपीएल 2027:आज आखिरी मौका, जानिए कितने खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती हैं टीमें; पर्स से ट्रेड तक पूरी जानकारी – Ipl 2027 Retention: Last Date, Team Purse, Auction Schedule And Trade Details

November 17, 2026


आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन से पहले सभी 10 फ्रेंचाइजी को 17 नवंबर तक अपनी रिटेंशन और रिलीज लिस्ट जारी करनी होगी। इस बार मिनी ऑक्शन में खिलाड़ियों को रिटेन करने की कोई तय सीमा नहीं है, लेकिन एक टीम में अधिकतम 25 खिलाड़ी और 8 विदेशी खिलाड़ी हो सकते हैं। सभी टीमों का कुल सैलरी कैप 157 करोड़ रुपये है। वहीं, 16 दिसंबर को गोवा में मिनी ऑक्शन आयोजित होगा। अब फैंस की नजरें रिटेंशन लिस्ट पर हैं, जिससे टीमों की रणनीति और ऑक्शन के लिए बचे बजट की तस्वीर साफ होगी।

IPL 2027 Retention: Last Date, Team Purse, Auction Schedule and Trade Details

आईपीएल 2027

विस्तार

आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन से पहले सभी 10 फ्रेंचाइजी के लिए खिलाड़ियों को रिटेन और रिलीज करने की आखिरी तारीख 17 नवंबर है। यानी मंगलवार को सभी टीमों को अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी करनी होगी। इस बार रिटेंशन को लेकर खासा रोमांच है, क्योंकि पिछले कुछ हफ्तों में कई बड़े खिलाड़ियों की अदला-बदली हुई है। हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव और अर्शदीप सिंह जैसे खिलाड़ियों ने अपनी फ्रेंचाइजी बदल ली है। ऐसे में फैंस की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि कौन सी टीम अपने पुराने खिलाड़ियों पर भरोसा जताती है और किन खिलाड़ियों को रिलीज करती है। आईपीएल 2027 का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को गोवा में आयोजित होगा। इससे पहले रिटेंशन, प्लेयर रजिस्ट्रेशन और ऑक्शन लिस्ट से जुड़ी कई अहम तारीखें निर्धारित की गई हैं। आइए जानते हैं आईपीएल 2027 रिटेंशन से जुड़ी हर जरूरी बात।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X