मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
यूपी:बरेली मंडल में कांग्रेस को चाहिए 11 सीटें, ‘साइकिल के गढ़’ में दावेदारी ने बढ़ाया सियासी तापमान – Congress Seeks 11 Seats In Bareilly Division Sp Stronghold Raised The Political Temperature
बदायूं

यूपी:बरेली मंडल में कांग्रेस को चाहिए 11 सीटें, ‘साइकिल के गढ़’ में दावेदारी ने बढ़ाया सियासी तापमान – Congress Seeks 11 Seats In Bareilly Division Sp Stronghold Raised The Political Temperature

November 17, 2026


Congress seeks 11 seats in Bareilly division SP stronghold raised the political temperature

सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच इंडिया गठबंधन के प्रमुख घटक दलों समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर अभी से सियासी समीकरण बनने शुरू हो गए हैं। कांग्रेस की ओर से बरेली मंडल की 11 विधानसभा सीटों पर अपनी दावेदारी पेश की गई है। कांग्रेस की लिस्ट लीक होने के बाद अब दोनों दलों के बीच खींचतान की संभावना जताई जा रही है। 

कांग्रेस ने मंडल के चारों जिलों की जिन सीटों पर दावा जताया है, उनमें बरेली जिले की मीरगंज, नवाबगंज, फरीदपुर, बरेली कैंट और आंवला; बदायूं की बदायूं सदर व दातागंज; पीलीभीत की पीलीभीत सदर व पूरनपुर तथा शाहजहांपुर की तिलहर और शाहजहांपुर सीट शामिल है।

हालांकि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव के नतीजों पर नजर डालें तो इन सभी 11 सीटों पर सपा का वोट आधार कांग्रेस के मुकाबले काफी मजबूत रहा था। ऐसे में कांग्रेस के लिए अपनी दावेदारी को सीट समझौते में बदलना एक बड़ी चुनौती माना जा रहा है। 2022 के चुनाव में इन सीटों पर दोनों दलों के प्रत्याशियों को मिले वोटों का अंतर काफी बड़ा रहा था। ऐसे में सपा के दावेदार भी इन सीटों के लिए अपनी ताकत लगाने में जुट गए हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X