जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सीआरपीएफ नाके पर हुए हमले को लेकर चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। आतंकियों ने 10 नवंबर से रेकी शुरू की थी, 11 नवंबर को दहशतगर्दों ने सीआरपीएफ नाके पर हमला किया था। इसका खुलासा सीसीटीवी फुटेज से हुआ है। जांच में सामने आया कि उमर निसार डार पिछले 5-6 महीनों से लश्कर कमांडर लतीफ भट को पनाह और मदद कर रहा था।
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया उमर निसार डार, अखरान में CRPF के नाके पर हुए हमले में शामिल था। जांच एजेंसियों के मुताबिक, उसने लश्कर-ए-तैयबा (LeT) और द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) के कमांडर लतीफ भट के साथ मिलकर हमले से पहले कई स्थानों की रेकी की थी। सुरक्षा एजेंसियों को 10 और 11 नवंबर के सीसीटीवी फुटेज में दोनों की गतिविधियां कैद मिली हैं।