छत्तीसगढ़:नाले में बाइक समेत मिला युवक का शव, पुल की रेलिंग से टकराने के बाद हादसे की आशंका – Janjgir Youth Found Dead In Drain, Suspected Bike Accident While Heading To Sister’s House

नाले में मिला युवक का शव।
November 17, 2026

नाले में मिला युवक का शव।
जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम बनारी स्थित नाले में एक युवक का शव मोटरसाइकिल सहित मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान अकलतरा निवासी 28 वर्षीय प्रवीण मारचे के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।
प्रारंभिक जांच में मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से टकराने की आशंका जताई जा रही है। इसके बाद युवक मोटरसाइकिल समेत नाले में गिर गया होगा। सिटी कोतवाली पुलिस को गांव के सरपंच के माध्यम से सूचना मिली थी। सरपंच ने बताया था कि नाले में एक युवक मृत अवस्था में पड़ा है। पास में ही उसकी मोटरसाइकिल भी गिरी हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। जांच के दौरान मृतक की पहचान प्रवीण मारचे निवासी अकलतरा के रूप में हुई। पुलिस ने तत्काल प्रवीण के परिजनों को घटना की जानकारी दी। मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। आशंका है कि चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
ससुराल से दीदी के घर जा रहा था प्रवीण
प्रारंभिक जांच में पता चला कि प्रवीण 16 नवंबर को अपने ससुराल ग्राम पुटपुरा आया हुआ था। उसी दिन शाम करीब 6:30 बजे वह नैला स्थित अपनी दीदी के घर जाने के लिए निकला था। पुलिस को आशंका है कि रास्ते में बनारी के पास पुल पर उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई। इसके बाद वह रेलिंग से टकराकर बाइक समेत नाले में जा गिरा।
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
मंगलवार को पुलिस ने शव को जिला अस्पताल भेजकर पोस्टमार्टम कराया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल सिटी कोतवाली पुलिस इस पूरे मामले की आगे जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
November 16, 2026
अपराध विस्तार जांजगीर-चांपा जिला पुलिस ने मोटरसाइकिल से गांजे की तस्करी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब दो लाख रुपये मूल्य का 4.258 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। गांजे की इस खेप के साथ ही पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही दो मोटरसाइकिल और […]
November 13, 2026
घर के कमरे में बिखरा पड़ा सामान। विस्तार जिला मुख्यालय जांजगीर के अमरैया पारा वार्ड नंबर 23 में दिनदहाड़े लूट की वारदात हुई। दो अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर अकेली महिला से मारपीट की। वे सोने-चांदी के जेवरात और 8 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। लूटे गए सामान की कुल कीमत करीब […]
November 13, 2026
मृतक महिला सोनमती टंडन। विस्तार जांजगीर चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई है। सिंचाई कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर दो स्कूटी में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक 60 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतिका की पहचान ग्राम सिल्ली निवासी सोनमती टंडन […]
