मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Hardoi News:एसोसिएशन ऑफ कल्सल्टिंग इंजीनियर्स एंड आर्किटेक्ट का गठन – Formation Of The Association Of Consulting Engineers And Architects
हरदोई

Hardoi News:एसोसिएशन ऑफ कल्सल्टिंग इंजीनियर्स एंड आर्किटेक्ट का गठन – Formation Of The Association Of Consulting Engineers And Architects

November 17, 2026


Formation of the Association of Consulting Engineers and Architects

फोटो-29-गठन के बाद मौजूद एसोसिएशन के पदा​धिकारी व सदस्य। स्रोत मीडिया प्रभारी

हरदोई। एसोसिएशन ऑफ कल्सल्टिंग इंजीनियर्स एंड आर्किटेक्ट का गठन किया गया। एसोसिएशन की बैठक बीते 15 नवंबर को शहर में डीएम चौराहा स्थित एक लॉन में हुई। इंजीनियर नवनीश कुमार गुप्ता ने एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए मनोज श्रीवास्तव का नाम प्रस्तावित किया। बैठक में मौजूद सभी सदस्यों ने सर्व सम्मति से इसका समर्थन भी किया। कार्यकारिणी के संरक्षक मंडल में इसरार अहमद, ऋषीनाथ वर्मा, आदित्य सिंह, जितेंद्र सिंह, मनोज शर्मा और राजीव रतन सिंह को शामिल किया गया।

कार्यकारी उपाध्यक्ष पद पर संजय श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष पद पर सिद्धेश्वर द्विवेदी, अरविंद पांडेय और फैजान अहमद को नामित किया गया है। महामंत्री पद पर विवेक सिंह तोमर, कोषाध्यक्ष पद पर अवधेश श्रीवास्तव और संगठन मंत्री पद पर राजीव मिश्रा को जिम्मेदारी दी गई है। मीडिया और जनसंपर्क प्रभारी नवनीश कुमार गुप्ता को बनाया गया है। देवव्रत तिवारी, शिवेंद्र कुमार अस्थाना आदि को सदस्य बनाया गया है। मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि एसोसिएशन का उद्देश्य जनपद के समस्त अभियंताओं, आर्किटेक्ट और कंसल्टेंट्स को एक ही मंच पर लाना है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X