रूढियां तोड़ रचा इतिहास :पहली किन्नर सरपंच बनीं मनीषा बाई, विकास न होने पर इस्तीफे का एलान – Manisha Bai First Transgender Sarpanch Kushalpura Beawar Village Development

मनीषा बाई
November 18, 2026

मनीषा बाई
रायपुर पंचायत समिति के कुशालपुरा गांव की जनता ने मनीषा बाई को गांव की पहली किन्नर सरपंच चुना है। मनीषा बाई ने पंचायत चुनाव में सफलता हासिल करते हुए दो पूर्व सरपंच परिवारों के प्रत्याशियों को पराजित किया। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 301 वोटों के अंतर से मात देकर जीत दर्ज की। इस परिणाम ने गांव के सियासी समीकरणों को पूरी तरह बदल दिया है और नए नेतृत्व के लिए रास्ता तैयार किया है। इस चुनावी जीत में महिलाओं के समर्थन ने भी मुख्य भूमिका निभाई। ग्रामीण अब गांव में विकास के नए दौर की उम्मीद कर रहे हैं।
गुरु का आशीर्वाद और जताया आभार
जीत के बाद मनीषा बाई ने सबसे पहले अपने गुरु का आशीर्वाद लिया। समर्थकों ने खुशियां साझा करते हुए अपनी नई सरपंच का जोरदार स्वागत किया। मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए मनीषा बाई ने कहा कि यह ऐतिहासिक जीत उनकी व्यक्तिगत नहीं, बल्कि कुशालपुरा की पूरी जनता के अटूट विश्वास की जीत है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि ग्रामवासियों ने जिस उम्मीद और भरोसे के साथ उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, वे उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगी।
आदर्श गांव बनाने का संकल्प
मनीषा बाई ने गांव के समग्र विकास को अपनी पहली और सबसे बड़ी प्राथमिकता घोषित किया है। उनका सपना कुशालपुरा को सर्वसुविधायुक्त आदर्श गांव के रूप में विकसित करना है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सरपंच का पद केवल सम्मान पाने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह जनता के प्रति सीधी जवाबदेही का प्रतीक है। मनीषा बाई ने यह बड़ा एलान भी किया कि यदि वे गांव में विकास कार्य करवाने में विफल रही तो खुद अपने पद से इस्तीफा दे देंगी। उन्होंने ग्रामीणों की अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों को जल्द-से-जल्द धरातल पर उतारने का भरोसा दिया।
November 17, 2026
पूजा-अर्चना और ध्वजारोहण ओर नगाड़ों की गूंज के साथ अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले का आगाज विस्तार विश्व प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले का आज विधिवत शुभारंभ हो गया। 26 नवंबर तक चलने वाले इस मेले की शुरुआत राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने पूजा-अर्चना और ध्वजारोहण के साथ की। इस […]
November 17, 2026
पुष्कर मेले में इस बार पलट गया फुटबॉल का मुकाबला
November 17, 2026
राजस्थान के केकड़ी क्षेत्र में बीसलपुर पेयजल योजना की बदहाल पाइपलाइन ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। करीब 20 किलोमीटर लंबी केकड़ी-सांपला मुख्य पाइपलाइन कई जगह से क्षतिग्रस्त बताई जा रही है। इससे एक तरफ हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है, वहीं दूसरी तरफ ग्रामीणों को नियमित और साफ पेयजल नहीं […]
