बुधवार, 18 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
गुरुग्राम

Gurugram News:विजेंद्र ने अल्ट्रा रनिंग में जीता पहला स्थान – Vijender Secured First Place In Ultra Running

November 18, 2026


24 घंटे में 239.6 किलोमीटर दौड़े जिले के विजेंद्र

नंबर गेम – 26 धावकों ने लिया हिस्सा

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। जिले के अल्ट्रा रनर विजेंद्र सिंह ने राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने हैदराबाद में आयोजित स्टेडियम रन 2026 अल्ट्रा रनिंग प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया। विजेंद्र ने 14 और 15 नवंबर को 24 घंटे में 239.6 किलोमीटर की दूरी तय की।

इस प्रदर्शन से उन्होंने अगले वर्ष होने वाली विश्व चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में चयन की दावेदारी मजबूत की है। विजेंद्र का दावा है कि वह हरियाणा के पहले एथलीट हैं, जिन्होंने 24 घंटे में इतनी दूरी तय की है। वह पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के मुख्य कार्यालय में मुख्य प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं और गुरुग्राम के सेक्टर-91 में रहते हैं। प्रतियोगिता में देशभर के 26 धावकों ने हिस्सा लिया था।

प्रतियोगिता और लक्ष्य

प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों को लगातार 24 घंटे तक दौड़ना था। निर्धारित समय में सबसे अधिक दूरी तय करने वाले धावक को विजेता घोषित किया गया। विजेंद्र ने 239.6 किलोमीटर की दूरी पूरी कर पहला स्थान हासिल किया। वहीं, दूसरे स्थान पर रहे सेना के धावक ने 223 किलोमीटर की दूरी तय की। विजेंद्र ने प्रतियोगिता में उतरने से पहले दो लक्ष्य रखे थे। पहला शीर्ष स्थान पाना और दूसरा विश्व चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई करना। उन्हें दोनों लक्ष्यों में सफलता मिली है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X