शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
कॉफी विद करण:जान्हवी के मजाक पर नाराज हुए लोग, तारा पर तंज कसने का आरोप; वीर पहाड़िया से जुड़ा है मामला – Janhvi Kapoor Trolled Over Veer Pahariya Dating Advice Fans Say She Took A Dig At Tara Sutaria
ब्रेकिंग न्यूज़

कॉफी विद करण:जान्हवी के मजाक पर नाराज हुए लोग, तारा पर तंज कसने का आरोप; वीर पहाड़िया से जुड़ा है मामला – Janhvi Kapoor Trolled Over Veer Pahariya Dating Advice Fans Say She Took A Dig At Tara Sutaria

October 29, 2026


Janhvi Kapoor Trolled Over Veer Pahariya Dating Advice Fans Say She Took A Dig At Tara Sutaria

जान्हवी कपूर

विस्तार

करण जौहर का पॉपुलर चैट शो ‘कॉफी विद करण सीजन 9’ के तीसरे एपिसोड में वरुण धवन और एक्ट्रेस जान्हवी कपूर नजर आईं। शो में रैपिड फायर सेगमेंट के दौरान जान्हवी ने कुछ ऐसा कहा, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। जानिए क्या है पूरा मामला। 

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, जान्हवी कपूर हाल ही में अपनी फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ के सह-कलाकार वरुण धवन के साथ ‘कॉफी विद करण’ में पहुंचीं। शो के रैपिड फायर राउंड के दौरान होस्ट करण जौहर ने जान्हवी से पूछा कि वह वीर पहाड़िया को डेटिंग को लेकर क्या सलाह देना चाहेंगी। बता दें कि वीर, जान्हवी के पार्टनर शिखर पहाड़िया के भाई हैं।

इस सवाल के जवाब में जान्हवी ने कहा, ‘उसे कभी कॉन्सर्ट में मत ले जाना।’ (Never Take Her To A Concert) 

जान्हवी की यह बात सुनकर वरुण धवन, करण जौहर और शो में नजर आए अर्जुन कपूर भी कुछ देर के लिए शांत हो गए। जान्हवी ने इस बात पर आगे कोई सफाई नहीं दी, लेकिन उनका यह छोटा-सा जवाब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X