Mohali News:सीवरेज में गंदगी डालने वाले ढाबों और रेस्टोरेंट पर होगी कार्रवाई, जरूरत पड़ी तो काटेंगे कनेक्शन – Action Will Be Taken Against Dhabas And Restaurants That Dump Waste Into The Sewerage System; Their Connections Will Be Disconnected If Necessary
मोहाली। शहर में सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या को लेकर मोहाली के मेयर ने सख्त रुख अपनाया है। नगर निगम ने सीवरेज में गंदगी डालने वाले ढाबों और रेस्टोरेंट पर कार्रवाई करने का फैसला किया है। नियमों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों के सीवरेज कनेक्शन भी काटे जा सकते हैं।
शहर के बाजारों और रिहायशी इलाकों में चल रहे बड़े ढाबे और रेस्टोरेंट अब नगर निगम के निशाने पर हैं। सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। खासकर फेज-5, फेज-3बी2 और अन्य बाजारों में यह परेशानी ज्यादा देखने को मिल रही है। इन इलाकों में बड़ी संख्या में ढाबे, होटल और रेस्टोरेंट चल रहे हैं। यहां से निकलने वाला गंदा पानी और रसोई का कचरा सीवरेज लाइनों पर अतिरिक्त दबाव डालता है। इससे सीवरेज का पानी सड़कों पर फैल जाता है, जिससे लोगों को आने-जाने में दिक्कत होती है। सड़कें खराब होती हैं और गंदगी से बदबू फैलती है।
जांच और संभावित कार्रवाई
मेयर ने स्पष्ट किया है कि सीवरेज व्यवस्था खराब करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। नगर निगम की ओर से ऐसे ढाबों और रेस्टोरेंट की जांच करवाई जाएगी। यदि किसी संस्थान की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। जरूरत पड़ने पर सीवरेज कनेक्शन काटने का कदम भी उठाया जाएगा। स्थानीय लोगों की ओर से बार-बार शिकायतें भी की जाती रही हैं।
