Chitrakoot News:लोक अदालत में होगा सालों पुराने विवादों का निपटारा – Decades-old Disputes Will Be Settled In The Lok Adalat
चित्रकूट। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर बुधवार को प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जिला न्यायाधीश सुनील कुमार पंचम, प्रथम अपर जिला न्यायाधीश राहुल मिश्रा, विशेष न्यायाधीश गीता सिंह, नोडल अधिकारी राममणि पाठक और विशेष न्यायाधीश रेनू मिश्रा ने वाहन को रवाना किया। सचिव इला चौधरी ने बताया कि लोक अदालत में शमनीय आपराधिक, एनआई एक्ट की धारा-138, मोटर एक्सीडेंट क्लेम, श्रम, बैंक वसूली, विद्युत, जल, सर्विस, पारिवारिक, वैवाहिक, भूमि अधिग्रहण, राजस्व, चकबंदी, किरायेदारी, सिविल, मनी वसूली, ई-चालान, उपभोक्ता, आर्बिट्रेशन और प्री-लिटिगेशन मामलों का निस्तारण होगा। संवाद
