गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
कौशाम्बी :अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, महेवाघाट में हुआ हादसा – Motorcyclist Killed After Being Hit By An Unidentified Vehicle; Incident Occurred At Mahewaghat.
कौशांबी

कौशाम्बी :अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, महेवाघाट में हुआ हादसा – Motorcyclist Killed After Being Hit By An Unidentified Vehicle; Incident Occurred At Mahewaghat.

November 19, 2026


Motorcyclist killed after being hit by an unidentified vehicle; incident occurred at Mahewaghat.

हादसे में युवक की मौत।
– फोटो : Social media

विस्तार

महेवाघाट थाना क्षेत्र में बुधवार की रात अज्ञात चारपहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फतेहपुर जनपद के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के पलवा गांव निवासी दीपक सिंह (36) पुत्र सोहन सिंह बुधवार 18 नवंबर की शाम बाइक से राजापुर गए थे। रात करीब आठ बजे वह बाइक से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान एचपी पेट्रोल पंप के सामने तेज रफ्तार अज्ञात चारपहिया वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दीपक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची 108 एंबुलेंस से घायल दीपक को जिला चिकित्सालय मंझनपुर ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में शोक छा गया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X