गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
झांसी:चाय बनाते समय गैस सिलिंडर से पार्षद के घर में लगी आग, नकदी-फ्रिज और टीवी समेत काफी सामान जलकर खाक – Fire Breaks Out At A Councillor S House Due To A Gas Cylinder While Tea Was Being Prepared In Jhansi
झांसी

झांसी:चाय बनाते समय गैस सिलिंडर से पार्षद के घर में लगी आग, नकदी-फ्रिज और टीवी समेत काफी सामान जलकर खाक – Fire Breaks Out At A Councillor S House Due To A Gas Cylinder While Tea Was Being Prepared In Jhansi

November 19, 2026


Fire breaks out at a councillor s house due to a gas cylinder while tea was being prepared in Jhansi

घर का सामान जलकर हुआ राख

विस्तार

झांसी के रानीपुर बस स्टैंड के पास रहने वाले पार्षद के घर में सुबह के समय चाय बनाते समय गैस सिलिंडर से आग लग गई, जिससे नकदी, गृहस्थी का सामान फ्रिज, कूलर, अलमारी और टीवी जलकर खाक हो गये। आग इतनी भीषण थी कि घर में रखा हुआ सारा सामान जलकर खाक हो गया। बस स्टैंड के पास वार्ड नंबर 11 के पार्षद दीपक अहिरवार का घर है। घटना सुबह 7:00 के लगभग की बताई जा रही है।

घर में एक महिला चाय बना रही थी तभी गैस सिलिंडर से भीषण आग लग गई। घर के अंदर तमाम सदस्य थे। उन्होंने शोर मचाया तभी तमाम लोग एकत्रित हो गए लेकिन किसी की सूझबूझ में नहीं आ रहा था कि आग पर किस तरह काबू पाया जा सके। लोगों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया लेकिन धुआं की लपटें उठने लगी। किसी तरह लोगों ने सिलिंडर को उठाकर बाहर फेंका तब तक घर के अंदर अलमारी में रखी ढाई लाख रुपये की नकद राशि जलकर खाक हो गई। वहीं कूलर, फ्रिज, टीवी, फोन, गहने, कपड़े सहित गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक हो गया।

आग की भयावहता का अंदाजा इसी तरह लगाया जा सकता है कि फ्रिज के नाम पर केवल वहां पर राख दिखाई दे रही है। मोहल्ले वासियों के सहयोग से एवं अग्निशमन यंत्र के माध्यम से मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। सूचना पाकर उपनिरीक्षक सतीश चंद्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा कि इसमें लगभग छह लाख से अधिक का नुकसान हो गया है। घटना की जानकारी मिलने पर मौजा के लेखपाल पुष्पेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे तथा उन्होंने जायज लिया कहा कि घटना की रिपोर्ट तैयार कर शासन को आर्थिक सहायता के लिए भेजी जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X