शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
गोरखपुर में सीएम योगी का बड़ा एलान:हर जरूरतमंद का बनेगा आयुष्मान कार्ड, 150 लोगों की सुनी समस्या – Cm Yogi Announces Ayushman Cards For Every Eligible Needy Person, Hears 150 Complaints In Gorakhpur
गोरखपुर

गोरखपुर में सीएम योगी का बड़ा एलान:हर जरूरतमंद का बनेगा आयुष्मान कार्ड, 150 लोगों की सुनी समस्या – Cm Yogi Announces Ayushman Cards For Every Eligible Needy Person, Hears 150 Complaints In Gorakhpur

November 20, 2026


CM Yogi Announces Ayushman Cards for Every Eligible Needy Person, Hears 150 Complaints in Gorakhpur

जनता दर्शन में फरियाद सुनते हुए सीएम योगी
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में करीब 150 लोगों की समस्याएं सुनीं। महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर आयोजित इस कार्यक्रम में सीएम ने लोगों के प्रार्थना पत्र खुद अपने हाथ में लेकर उनका अवलोकन किया और उनकी शिकायतों-समस्याओं का संज्ञान लिया।

जनता दर्शन में गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता मांगने वाले लोगों को मुख्यमंत्री ने आश्वस्त करते हुए कहा कि सरकार उपचार में पूरी मदद करेगी। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि हर जरूरतमंद और पात्र व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड बनवाया जाए, ताकि बीमारी की स्थिति में निर्बाध उपचार सुनिश्चित हो सके। आयुष्मान कार्ड बनने के बाद भी अगर जरूरत पड़ी तो विवेकाधीन कोष से सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X