शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
एमपी:जनवरी में होनी थी बेटे की शादी, मां के साथ खरीदारी कर लौट रहा था, ट्रॉले से भिड़ी कार; दोनों की मौत – Mp: Mother And Son Returning From Wedding Shopping Die After Their Car Collides With A Trolley Truck
खरगोन

एमपी:जनवरी में होनी थी बेटे की शादी, मां के साथ खरीदारी कर लौट रहा था, ट्रॉले से भिड़ी कार; दोनों की मौत – Mp: Mother And Son Returning From Wedding Shopping Die After Their Car Collides With A Trolley Truck

November 20, 2026


MP: Mother and son returning from wedding shopping die after their car collides with a trolley truck

क्षतिग्रस्त कार

विस्तार

विवाह की खुशियां जिस घर में दस्तक देने वाली थीं, वहां एक हादसे ने मातम पसरा दिया। शुक्रवार सुबह धामनोद-बड़वाह मार्ग पर खराड़ी ग्राम पंचायत से पहले कार और ट्रॉले की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार मां और बेटे की मौत हो गई। दोनों शादी की खरीदारी कर घर लौट रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और युवक उसमें फंस गया। उसे बाहर निकालने के लिए जेसीबी मशीन की मदद लेनी पड़ी।

हादसे में करोंदिया निवासी स्वाती पाटीदार (45) और उनके बेटे मोनेश पाटीदार (25) की जान चली गई। दुर्घटना शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे होटल सनातन और हरसिद्धि रेस्टोरेंट के बीच हुई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने स्वाती को कार से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, मोनेश कार के क्षतिग्रस्त हिस्से में बुरी तरह फंस गया था। उसे निकालने के लिए जेसीबी की मदद ली गई। गंभीर चोटों के कारण उसकी भी मौत हो गई।

पढ़ें:  निलंबन खत्म होने से दो दिन पहले जारी हुई थी पच्चीसिया की चार्जशीट, 33 गवाहों के नाम शामिल

शादी की तैयारियों के बीच हादसा

मोनेश ने एमबीए की पढ़ाई पूरी कर ली थी। उसकी शादी 26 जनवरी को मंडलेश्वर में तय हुई थी। घर में विवाह की तैयारियां चल रही थीं। इसी सिलसिले में मां और बेटा खरीदारी करने धामनोद गए थे। वहां से लौटते समय उनकी कार सामने से आ रहे ट्रॉले से टकरा गई। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

पिता के निधन के बाद मां-बेटा ही थे परिवार में

मोनेश के पिता महेंद्र पाटीदार बोस का वर्ष 2019-20 में निधन हो गया था। वे उमिया माता मंदिर के सचिव रहे थे। पिता के निधन के बाद परिवार में मां और इकलौता बेटा ही एक-दूसरे का सहारा थे। हादसे में दोनों की मौत से करोंदिया सहित आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है।

सीएचसी के मेडिकल ऑफिसर डॉ. कृष्णा दुबे के अनुसार, स्वाती पाटीदार को सुबह 11:45 बजे अस्पताल लाया गया था। जांच में उनकी पल्स नहीं मिली। ईसीजी से पुष्टि के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मोनेश को गंभीर चोटों के साथ अस्पताल लाया गया था। परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X