Karwa Chauth Facial At Home: करवा चौथ पर हर महिला खूबसूरत और निखरी हुई त्वचा के साथ तैयार होना चाहती है। इस दिन साड़ी, गहनों और मेकअप के साथ चेहरे का ग्लो भी पूरे लुक में चार चांद लगा देता है। लेकिन अगर पार्लर जाने का समय नहीं मिल पाया है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप घर पर ही कुछ आसान स्टेप्स की मदद से फेशियल कर सकती हैं।
पार्लर जाए बिना चेहरे पर निखार पाना चाहते हैं तो कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करके घर पर ही फेशियल कर सकते हैं। आज हम आपको घर पर फेशियल करने का स्टेप-बाई-स्टेप तरीका बताएंगे। इससे न सिर्फ समय और पैसे की बचत होगी, बल्कि आपकी स्किन भी लंबे समय तक हेल्दी और ग्लोइंग रहेगी।
2 of 7
अच्छे से साफ करें चेहरा
– फोटो : Ai generated
चेहरे की सफाई
फेशियल की शुरुआत चेहरे की सफाई से करें। चेहरे पर जमा गंदगी, तेल और मेकअप को हटाने के लिए अपनी स्किन टाइप के अनुसार माइल्ड क्लींजर का इस्तेमाल करें। आप चाहें तो कच्चे दूध से भी चेहरा साफ कर सकते हैं। इसके अलावा बेसन, कच्चा दूध और गुलाब जल मिलाकर घरेलू क्लींजर तैयार करके भी चेहरे की सफाई कर सकते हैं।
3 of 7
स्क्रबिंग
– फोटो : Ai generated
डेड स्किन हटाने के लिए अपनाएं ये तरीका
चेहरे पर जमा डेड स्किन को हटाने के लिए स्क्रब करना जरूरी है। इसके लिए चीनी, शहद और नींबू के रस को मिलाकर एक नेचुरल स्क्रब तैयार करें, अब इसे चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करते हुए लगाए। इससे स्किन साफ और फ्रेश नजर आती है।
4 of 7
एलोवेरा से मसाज
– फोटो : Ai generated
चेहरे पर एलोवेरा से मसाज
स्क्रब करने के बाद चेहरे पर 1 से 2 मिनट तक एलोवेरा जेल से मसाज करें। एलोवेरा में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स चेहरे की नमी बनाए रखते हैं और स्किन पर नेचुरल ग्लो लाने में मदद करते हैं।
5 of 7
चेहरे को दें स्टीम
– फोटो : Ai generated
ग्लोइंग स्किन के लिए ऐसे लें स्टीम
फेशियल के दौरान स्टीम लेना भी बेहद जरूरी होता है। इसके लिए एक बर्तन में पानी उबालें और थोड़ा दूरी बनाकर चेहरे को भाप दें। सिर को तौलिए से ढक लें और 5 से 10 मिनट तक स्टीम लें। इससे स्किन के पोर्स खुल जाते हैं और चेहरे की गहराई से सफाई होती है।