Tehri News:हर विस में एक मॉडल और निकाय में बनाए जाएंगे महिला बूथ – A Model Women’s Booth Will Be Built In Every District And Body
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Thu, 29 Oct 2026 07:26 PM IST

October 29, 2026
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Thu, 29 Oct 2026 07:26 PM IST

संवाद न्यूज एजेंसी
नई टिहरी। आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत डीएम नितिका खंडेलवाल की अध्यक्षता में आरओ, एआरओ और विभिन्न कमेटियों के नोडल और सहायक नोडल अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्वाचन संबंधी तैयारियों, अधिकारियों के दायित्वों, मतदान केंद्रों की स्थिति और मतदाता जागरूकता गतिविधियों की समीक्षा की गई। बताया गया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक मॉडल पोलिंग बूथ और हर निकाय में एक-एक महिला बूथ बनाए जाएंगे।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने सभी अधिकारियों को निर्वाचन संबंधी तैयारियों के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी निर्वाचन संबंधी अपने दायित्वों का निर्वहन निर्धारित मैनुअल और दिशा-निर्देशों के अनुसार करें। नामित नोडल और सहायक नोडल अधिकारी अपने कार्यों की प्रकृति के अनुसार तैयारियां समय से पूरी कर दें।
डीएम ने कहा कि जिन विभागों ने अभी तक निर्वाचन कार्यों के लिए कार्मिकों की सूची उपलब्ध नहीं कराई हैं, वे तत्काल सूची उपलब्ध कराएं जिन विभागों द्वारा पूर्व में सूची दी जा चुकी है और सूची में शामिल कार्मिकों का स्थानांतरण हो गया है, वे उनके स्थान पर तैनात नए कार्मिकों के नाम सहित संशोधित सूची भी उपलब्ध कराएं। उन्होंने मतदान केंद्रों की स्थिति की समीक्षा करते हुए कहा कि जिन बूथों पर मरम्मत अथवा अन्य सुधार कार्य किए जाने हैं, उन्हें समय से पूरा करा दें।
विगत निर्वाचन में कम मतदान प्रतिशत वाले क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार कर मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने को कहा गया है। बैठक में सीडीओ वरुणा अग्रवाल और सीएमओ डॉ. राम प्रकाश आदि मौजूद थे।
November 13, 2026
नई टिहरी। कलेक्ट्रेट सभागार में एडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में विशेष पुनरीक्षण(एसआइआर) के तहत निर्वाचक नामावली के अंतिम प्रकाशन एवं दावे-आपत्तियों को लेकर राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। ड्राफ्ट मतदाता सूची के अनुसार जिले में कुल 4,69,993 मतदाता पंजीकृत हैं। एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु […]
November 13, 2026
नरेंद्रनगर(टिहरी)। श्री रामलीला समिति की ओर से आयोजित 68वें वार्षिकोत्सव के तीसरे दिन बुधवार को भगवान श्रीराम की भव्य विवाह लीला की झांकी निकाली गई। यह शोभायात्रा बस स्टैंड से शुरू होकर मुख्य बाजार होते हुए नंदी बैल मार्ग से झंडा मैदान तक पहुंची। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर राम बारात का […]
November 13, 2026
लंबगांव (टिहरी)। प्रतापनगर ब्लॉक की ओण पट्टी के ग्राम पंचायत थाला में आयोजित सम्मान समारोह में विधायक विक्रम सिंह नेगी ने स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं, कांग्रेस के नवनियुक्त कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया। महिलाएं घर की जिम्मेदारियों के साथ ही अब हर क्षेत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रही हैं। उन्होंने […]
