शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
अमरोहा

Amroha News:डायल 112 की स्कार्पियो और हाईवे पेट्रोलिंग गाड़ी में टक्कर मारने के बाद फिकअप में लगी आग – Pickup Truck Catches Fire After Colliding With A Dial 112 Scorpio And A Highway Patrolling Vehicle

October 29, 2026


डिडौली। कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर हरियाना गांव के फ्लाईओवर पर बुधवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। नींद की झपकी आने से बेकाबू हुए किराने के सामान से लदे पिकअप वाहन ने डायल 112 की स्कार्पियो और हाईवे पेट्रोलिंग की गाड़ी में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद पिकअप में आग लग गई। चालक ने कूदकर जान बचाई। हादसे में डायल 112 की गाड़ी में सवार होमगार्ड सरफराज घायल हो गए। पुलिस ने पिकअप चालक को हिरासत में ले लिया है।

सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि मेरठ जिले के थाना अलवादा क्षेत्र के वाथनोर गांव निवासी दीपक कुमार पिकअप चलाता है। बुधवार तड़के वह हेल्पर बिट्टू के साथ गाजियाबाद के डासना से किराने का सामान लादकर मुरादाबाद जा रहा था। हरियाना गांव स्थित फ्लाईओवर पर पहुंचते ही चालक दीपक कुमार को नींद की झपकी आ गई। इससे पिकअप अनियंत्रित हो गई और सड़क पर जा रही डायल 112 की स्कार्पियो को टक्कर मार दी। इसके बाद पिकअप हाईवे पेट्रोलिंग की गाड़ी से भी टकरा गई। दोनों वाहनों से टकराने के बाद पिकअप में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख चालक दीपक कुमार और परिचालक बिट्टू वाहन से नीचे कूद गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल टीम मौके पर पहुंच गई। दमकलकर्मियों ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पिकअप और उसमें लदा किराने का सामान जल चुका था। उधर, पुलिस ने पिकअप चालक दीपक कुमार को हिरासत में ले लिया। घायल होमगार्ड सरफराज को उपचार के लिए जोया स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीओ ने बताया कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X