शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बिहार:काउंटिंग हॉल में मतपत्रों की वैधता पर भिड़े भाजपा-राजद के अभिकर्ता, पांच हिरासत में; प्रशासन पर आरोप – Bihar News : Five Counting Agents Detained Creating Ruckus Counting Hall
दरभंगा

बिहार:काउंटिंग हॉल में मतपत्रों की वैधता पर भिड़े भाजपा-राजद के अभिकर्ता, पांच हिरासत में; प्रशासन पर आरोप – Bihar News : Five Counting Agents Detained Creating Ruckus Counting Hall

October 30, 2026


Bihar News : Five counting agents detained creating ruckus counting hall.

हिरासत में ले जाती पुलिस

विस्तार

दरभंगा स्नातक विधान परिषद चुनाव की मतगणना के दौरान काउंटिंग हॉल में भारी हंगामा हुआ। हंगामा करने वाले पांच काउंटिंग एजेंटों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। विवाद मतपत्रों की वैधता और अवैधता को लेकर एनडीए समर्थित भाजपा उम्मीदवार सर्वेश कुमार और राजद उम्मीदवार अनिल कुमार झा के अभिकर्ताओं के बीच शुरू हुआ। आरोप-प्रत्यारोप के बाद मतगणना केंद्र के भीतर तनाव की स्थिति बन गई।

घटना की जानकारी मिलते ही डीएम सह एआरओ काउंटिंग हॉल के भीतर पहुंचे और हंगामा कर रहे अभिकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि मतपत्रों की वैधता का अंतिम निर्णय एआरओ की टेबल पर ही लिया जाएगा। डीएम के समझाने के बावजूद हंगामा जारी रहा। स्थिति नियंत्रण से बाहर होती देख डीएम ने पुलिस को हंगामा करने वालों को हिरासत में लेने का निर्देश दिया। इसके बाद पुलिस ने पांच अभिकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

पढ़ें: राजद, भाजपा, जन सुराज और निर्दलीय एक-एक सीट जीते; कोसी में एनके यादव ने लगाई हैट्रिक

वहीं, राजद उम्मीदवार अनिल कुमार झा ने आरोप लगाया कि सरकार के दबाव में उनके लोगों को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन सरकार के इशारे पर खेल कर राजद उम्मीदवार को हराने की कोशिश कर रहा है। अनिल कुमार झा ने मतगणना की प्रक्रिया पर भी सवाल खड़े किए हैं

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X