रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
कोटा:परिसीमन के नाम पर सीटें बढ़ाने का विरोध, पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल बोले- जनता पर बढ़ेगा आर्थिक बोझ – Former Mla Raises Several Questions Regarding Delimitation In The Country, Alleges Treason Against The Country
कोटा

कोटा:परिसीमन के नाम पर सीटें बढ़ाने का विरोध, पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल बोले- जनता पर बढ़ेगा आर्थिक बोझ – Former Mla Raises Several Questions Regarding Delimitation In The Country, Alleges Treason Against The Country

November 29, 2026


Former MLA raises several questions regarding delimitation in the country, alleges treason against the country

पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल का सरकार पर बड़ा आरोप

विस्तार

संसद के आगामी सत्र और परिसीमन की चर्चाओं के बीच कोटा उत्तर से पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने चिंता व्यक्त की है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकारों पर निशाना साधते हुए परिसीमन के नाम पर जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि परिसीमन और महिलाओं को आरक्षण मिलने का कोई विरोध नहीं कर रहा है।

प्रहलाद गुंजल ने कहा कि वे केवल परिसीमन के बीच बढ़ाई जाने वाली सीटों का विरोध कर रहे हैं। संसद की 543 सीटों को बढ़ाकर 800 किया जा रहा है। इसी तरह 200 सीटों को बढ़ाकर 300 किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश की विधानसभा सीटों को भी बढ़ाया जा रहा है। यह पूरे देश के लिए चिंता का विषय बन गया है। राजनीति से जुड़े लोगों और करदाताओं को इसका विरोध करना चाहिए।

राजनीतिक और सामाजिक मुद्दे

उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव जीतने के लिए यह सब किया जा रहा है। सरकार को लगता है कि महिला आरक्षित सीटें ही चुनाव जिता सकती हैं। आज देश में बेरोजगारी बढ़ गई है। सरकारी स्कूलों की इमारतें सुरक्षित नहीं हैं। इमारतें गिरने से मासूम बच्चों की मौत हो रही है। सरकारों का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। सरकारें सिर्फ अपनी सीट बचाने में लगी हैं।

देश पर बढ़ता कर्ज का बोझ

प्रहलाद गुंजल ने कहा कि राजस्थान पर हजारों करोड़ रुपये का कर्ज है जो सरकार को चुकाना है। राज्य सरकारों और केंद्र सरकार को मिलाकर कुल 350 लाख करोड़ रुपये का कर्ज चुकाना है। अकेले भारत सरकार पर सवा 200 लाख करोड़ रुपये का कर्ज है। देश की प्रत्येक जनता पर इसका बोझ डाला जाए तो प्रत्येक व्यक्ति पर 2 लाख रुपये का कर्ज आता है। देश पर लाखों करोड़ों रुपये का कर्ज होना सबसे बड़ी चिंता है। इस स्थिति में परिसीमन बढ़ाना देश की जनता के साथ कुठाराघात और बड़ा पाप है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X