अभिनेता अल्लू अर्जुन के पिता और निर्माता अल्लू अरविंद ने हाल ही में निर्देशक सुकुमार के साथ एक चैलेंज जीता है। उन्होंने सुकुमार को चैलेंज दिया कि वे दुलकर सलमान और सात्विका वीरवल्ली स्टारर फिल्म ‘आकासम लो ओका तारा’ को बिना रोए देखें। अरविंद ने वादा किया कि अगर सुकुमार ऐसा कर पाए, तो वे उन्हें 1 करोड़ रुपये देंगे। हालांकि, फिल्म देखते समय सुकुमार भावुक हो गए और चैलेंज हार गए। सुकुमार ने बाद में सोशल मीडिया पर एक चेक की तस्वीर शेयर की, जिससे पता चला कि उन्हें अरविंद को कितनी रकम देनी पड़ी।