शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बिहार:खाना बनाने के लिए जलाया चूल्हा, अचानक भड़क उठी आग; देखते ही देखते राख हो गया पूरा घर – Massive Fire After Gas Cylinder Leak, Property Worth Lakhs Gutted
मुंगेर

बिहार:खाना बनाने के लिए जलाया चूल्हा, अचानक भड़क उठी आग; देखते ही देखते राख हो गया पूरा घर – Massive Fire After Gas Cylinder Leak, Property Worth Lakhs Gutted

October 30, 2026


Massive Fire After Gas Cylinder Leak, Property Worth Lakhs Gutted

आग बुझाते हुए स्थानीय ग्रामीण।

विस्तार

मुंगेर के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के चंदनिया गांव में शुक्रवार की सुबह गैस सिलिंडर से रिसाव के कारण अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और घर में रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। इस अगलगी में लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, चंदनिया गांव निवासी फेकू पासवान के घर में शुक्रवार की सुबह खाना बनाने की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान गैस सिलेंडर से गैस का रिसाव होने लगा। जैसे ही चूल्हा जलाया गया, रिसाव हो रही गैस ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। अचानक आग लगने से घर के सदस्यों में चीख-पुकार मच गई। परिवार के लोग जान बचाकर घर से बाहर निकल आए।

आग की लपटें देखकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। घटना की सूचना तत्काल संग्रामपुर थाना पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी गई।

ये भी पढ़ें- बिहार: ‘पार्टी के लिए खाता खोलना भी मुश्किल होगा’, अनंत सिंह के बयान से सियासत में हलचल; अब आगे क्या होगा?

सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची। इसके बाद काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, तब तक घर में रखे कई कीमती सामान जलकर नष्ट हो चुके थे। घटना के बाद पीड़ित परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। अगलगी में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

आग बुझने स्थानीय ग्रामीण एवं दमकल कर्मी

मौके की तस्वीर।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X