बलौदाबाजार:वरिष्ठ अधिकारी से अभद्रता करना पड़ा भारी, उप संचालक ए.एल. बांधे निलंबित – Indecent Behavior Towards A Senior Officer Proved Costly, Deputy Director A.l. Bandhe Suspended In Balodabazar

सांकेतिक तस्वीर
October 30, 2026

सांकेतिक तस्वीर
छत्तीसगढ़ शासन ने समीक्षा बैठक के दौरान वरिष्ठ अधिकारी के साथ अनुचित व्यवहार और अशोभनीय भाषा का प्रयोग करने के मामले में नगर तथा ग्राम निवेश विभाग के उप संचालक ए.एल. बांधे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आवास एवं पर्यावरण विभाग ने शासकीय सेवा में अनुशासनहीनता और मर्यादा के उल्लंघन को देखते हुए यह सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की है।
कलेक्टर के ज्ञापन पर हुई कार्रवाई
आवास एवं पर्यावरण विभाग के आदेश के अनुसार, यह कार्रवाई कलेक्टर बलौदाबाजार-भाटापारा के भेजे गए ज्ञापन के आधार पर की गई है। समीक्षा बैठक के दौरान वरिष्ठ अधिकारी के साथ अनुचित व्यवहार तथा अशोभनीय भाषा के प्रयोग को छत्तीसगढ़ शासन ने अत्यधिक गंभीरता से लिया। शासन ने संबंधित अधिकारी के इस कृत्य को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम, 1965 के प्रावधानों का सीधा उल्लंघन माना है। इसके बाद छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम 9(1) के तहत उप संचालक के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की गई है।
निलंबन अवधि में नवा रायपुर होगा मुख्यालय
छत्तीसगढ़ शासन के आवास एवं पर्यावरण विभाग के अवर सचिव ने यह निलंबन आदेश जारी किया। आदेश के अनुसार, निलंबन अवधि के दौरान उप संचालक ए.एल. बांधे का नया मुख्यालय नवा रायपुर निर्धारित किया गया है। शासन की इस त्वरित कार्रवाई से प्रशासनिक व्यवस्था में यह संदेश दिया गया है कि शासकीय बैठकों में किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता और सेवा नियमों के उल्लंघन को बिल्कुल स्वीकार नहीं किया जाएगा।
November 13, 2026
सांकेतिक तस्वीर विस्तार बलौदाबाजार जिले में अखिल भारतीय ड्राइवर जॉइंट कमेटी के देशव्यापी आह्वान पर छत्तीसगढ़ में ड्राइवर महासंघ का अनिश्चितकालीन ‘स्टेयरिंग छोड़ो अभियान’ दूसरे दिन भी पूरी मजबूती से जारी रहा। इस हड़ताल के कारण पूरे प्रदेश में परिवहन व्यवस्था पर गहरा असर पड़ा है। बलौदाबाजार जिले के सकरी बायपास पर ड्राइवर महासंघ से जुड़े […]
November 7, 2026
सांकेतिक तस्वीर विस्तार बलौदाबाजार जिले से बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां दिवाली की खुशियां एक ही परिवार के लिए जिंदगीभर का दर्द बन गईं। शुक्रवार को घर में करंट की चपेट में आने से पिता और पुत्र की मौत हो गई थी। वहीं, दोनों को बचाने के प्रयास में गंभीर रूप […]
November 7, 2026
सांकेतिक तस्वीर विस्तार बलौदाबाजार जिले में धान खरीदी में गड़बड़ी और अनियमितता बरतने वाले 13 कर्मचारियों पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के उपार्जन केंद्रों में अप्रत्याशित कमी और अनियमितता पाए जाने के बाद यह प्रशासनिक कदम उठाया गया है। कार्रवाई के तहत नौ उपार्जन केंद्र प्रभारियों को सेवा से […]
